comscore

GTA 6 लॉन्च से पहले कंपनी के CEO का आया सबसे बड़ा बयान, बोले...

क्या AI कभी इंसान की क्रिएटिविटी की बराबरी कर सकता है? GTA 6 के लॉन्च से पहले Take-Two कंपनी के CEO स्ट्रॉस जेलनिक ने इस सवाल का साफ जवाब दिया है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 29, 2025, 12:50 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

AI आज हर जगह छाया हुआ है, चाहे वो टेक्स्ट जनरेट करना हो या वीडियो बनाना। सोशल मीडिया पर AI-जनरेटेड कंटेंट की बाढ़ आ गई है लेकिन Take-Two कंपनी के CEO स्ट्रॉस जेलनिक (Strauss Zelnick) का मानना है कि चाहे AI कितना भी आगे क्यों न बढ़ जाए, वह कभी भी Grand Theft Auto (GTA) जैसा गेम नहीं बना सकता। Take-Two वही कंपनी है जिसके अधीन Rockstar Games आता है, यानी GTA सीरीज का असली निर्माता। स्ट्रॉस जेलनिक का कहना है कि GTA जैसी क्रिएटिविटी और AI से नहीं, बल्कि इंसानी जुनून से पैदा होती है। news और पढें: WION World Pulse: AI नहीं छीनेगा नौकरी पर... IndiaAI Mission के CEO ने कही ये बड़ी बात

Rockstar Games कैसे करता है अलग तरह की गेम क्रिएशन?

स्ट्रॉस जेलनिक ने हाल ही में Carolyn Dailey के साथ बातचीत में बताया कि Rockstar Games में गेम डेवलपमेंट का तरीका अलग है। उन्होंने कहा, ‘हॉलीवुड में अक्सर प्रोजेक्ट्स को दूसरे फिल्मों से तुलना करके पेश किया जाता है जैसे ‘यह फिल्म Spider-Man और Batman का मिश्रण है।’ लेकिन हम ऐसा नहीं करते। हम कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो लोगों ने पहले कभी न देखा हो’ स्ट्रॉस जेलनिक के मुताबिक, यही कारण है कि GTA जैसे गेम्स हमेशा अलग और यूनिक लगते हैं। Rockstar Games की टीम केवल टेक्नोलॉजी पर नहीं, बल्कि इंसानी भावनाओं, समाज और कल्पना पर काम करती है। news और पढें: GTA 6 की पूरी स्टोरी खत्म करने में कितना समय लगेगा? नई रिपोर्ट ने कर दिया बड़ा खुलासा

क्यों AI अभी भी इंसान की कल्पना की बराबरी नहीं कर सकता?

AI की सीमाओं पर बात करते हुए स्ट्रॉस जेलनिक ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल उन्हीं चीजों पर आधारित होता है जो पहले से मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘AI सिर्फ पुराने डेटा पर बना है, यानी यह पीछे देखने वाली टेक्नोलॉजी है। इसीलिए मुझे नहीं लगता कि AI कभी कोई हिट गेम बना पाएगा’ उनके अनुसार बड़ा हिट बनने के लिए ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ नहीं, बल्कि ‘नो बॉक्स’ सोच की जरूरत होती है। वहीं इंसान अपनी कल्पना और भावनाओं से कुछ नया रच सकता है, जो मशीन के लिए असंभव है। news और पढें: AI ने खुद पकड़ लिया कि उसका टेस्ट हो रहा है, Anthropic के Claude Opus 4.6 ने किया सबको हैरान

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कब रिलीज होगा GTA 6 और क्या खास होगा इसमें?

स्ट्रॉस जेलनिक ने अंत में कहा कि शायद AI पुराने GTA गेम्स को रीमेक कर सकता है लेकिन वह कुछ नया और रोमांचक नहीं बना पाएगा। GTA का जादू उसकी कहानी, किरदारों और समाज की झलक में है, जो केवल इंसान ही समझ सकता है। इस बीच GTA 6 के फैंस के लिए बड़ी खबर यह है कि यह गेम 26 मई 2026 को रिलीज होगा। यह रिलीज पहले सिर्फ PlayStation 5 और Xbox Series X/S पर होगी, जबकि PC वर्जन बाद में आएगा। करीब 13 साल बाद GTA का नया चैप्टर आ रहा है।