Written By Ashutosh Ojha
Written By Ashutosh Ojha
Edited by Ashutosh Ojha |Published: Sep 05, 2025, 01:59 PM (IST)
GTA 6
Rockstar Games ने आधिकारिक तौर पर यह ऐलान कर दिया है कि Grand Theft Auto VI (GTA 6) का कंसोल वर्जन 26 मई 2026 को लॉन्च होगा। यह गेम PlayStation 5, Xbox Series X और Xbox Series S पर सबसे पहले उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि PC यूजर्स को अभी इंतजार करना होगा क्योंकि Rockstar ने PC लॉन्च की कोई तारीख घोषित नहीं की है। इसके बावजूद कई लीक और अफवाहें सामने आ चुकी हैं, जिनमें गेम की कीमत, सिस्टम रिक्वायरमेंट्स, कैरेक्टर्स और मैप्स को लेकर बड़े खुलासे किए गए हैं। और पढें: GTA 6 के प्री-ऑर्डर को लेकर मचा बवाल, Microsoft ने दिया करारा जवाब
और पढें: Xbox खरीदना अब होगा महंगा, GTA 6 लॉन्च से पहले Microsoft ने बढ़ाए Series X और Series S के दाम
अगर आप गेम को बिल्कुल स्मूथ और हाई ग्राफिक्स में खेलना चाहते हैं, तो ये होना जरूरी है…
शुरुआत में गेम का डाउनलोड साइज करीब 150GB होगा, लेकिन आने वाले अपडेट्स और एक्सपेंशन्स के साथ यह और भी बढ़ सकता है।
अगर Rockstar Games पहले जैसे ही पैटर्न को अपनाता है, तो GTA 6 का PC वर्जन कंसोल पर लॉन्च होने के करीब 1 साल बाद, यानी 2027 के बीच तक आ सकता है। भारत में इसके अलग-अलग एडिशन की कीमतें लीक हुई हैं…
ये कीमतें अब तक की सबसे महंगी GTA गेम कीमतें मानी जा रही हैं। इससे साफ है कि GTA 6 ग्राफिक्स और टेक्नॉलॉजी के मामले में अब तक का सबसे एडवांस गेम होगा।
लीक हुई स्टोरी के मुताबिक GTA 6 में दो मुख्य किरदार होंगे जेसन और लूसिया। इनके साथ राउल बतिस्ता नाम का एक और कैरेक्टर भी कहानी में अहम रोल निभाएगा। गेम का मैप बहुत बड़ा और डिटेल्ड होगा। इसमें फ्लोरिडा कीज, एवरग्लेड्स, कासेया सेंटर और किंग ऑफ डायमंड्स जैसे असली जगहों को काफी रियलिस्टिक तरीके से दिखाया जाएगा। खिलाड़ियों को इसमें बहुत बड़ा और रोमांचक ओपन वर्ल्ड मिलेगा, जिसमें हर तरफ नई-नई जगहें और एक्सप्लोर करने लायक चीजें होंगी। कुल मिलाकर GTA 6 PC पर अब तक का सबसे एडवांस और डिमांडिंग गेम साबित हो सकता है, जो ग्राफिक्स, गेमप्ले और कहानी के मामले में नए रिकॉर्ड बनाएगा।