Written By Ashutosh Ojha
Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 23, 2025, 01:09 PM (IST)
GTA 6
और पढें: GTA 6 का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी, कंपनी के CEO ने कीमतों को लेकर दिया बड़ा हिंट
GTA 6 के रिलीज में अभी एक साल से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन इससे जुड़ी नई जानकारी गेमिंग दुनिया में काफी हलचल मचा रही है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, GTA 6 केवल PlayStation 5 Pro पर 60 फ्रेम प्रति सेकंड (FPS) की स्मूद परफॉर्मेंस दे सकता है। PS5 और Xbox Series X पर यह गेम शायद सिर्फ 30 FPS की स्पीड पर ही चलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Sony और Rockstar Games मिलकर PS5 Pro के लिए इस गेम को खास तरीके से तैयार कर रहे हैं, ताकि यूजर्स को ऐसा एक्सपीरियंस मिले जैसे वो कोई हाई-एंड कंप्यूटर पर गेम खेल रहे हों। और पढें: GTA 6 की पूरी स्टोरी खत्म करने में कितना समय लगेगा? नई रिपोर्ट ने कर दिया बड़ा खुलासा
पिछले GTA गेम्स की तरह, इस बार भी ऐसा लग रहा है कि PlayStation 5 और Xbox Series X पर GTA 6 सिर्फ 30 FPS तक सीमित रहेगा। हालांकि अभी Rockstar या Sony की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जानकारों का मानना है कि Sony अपनी अपकमिंग PS5 Pro को प्रमोट करने के लिए ऐसा कर सकता है। PS5 Pro को GTA 6 की लॉन्च विंडो से पहले लाया जा सकता है ताकि यूजर्स को अपग्रेड करने का बड़ा कारण मिल सके। और पढें: Marvel's Wolverine गेम की रिलीज डेट हुई कन्फर्म, जानिए कब होगा लॉन्च
एक और दिलचस्प खबर ये है कि PS5 Pro का एक लिमिटेड एडिशन GTA 6 थीम के साथ भी लॉन्च हो सकता है। Sony और Rockstar के बीच बढ़ती पार्टनरशिप को देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा है। अगर ऐसा होता है, तो ये पहली बार नहीं होगा जब किसी बड़ी गेम रिलीज के साथ कस्टम कंसोल लाया गया हो। इससे कलेक्टर्स और हार्डकोर गेमर्स के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा।
अगर आप GTA 6 के बड़े फैन हैं और इस गेम को बेहतरीन ग्राफिक्स और स्मूद परफॉर्मेंस के साथ खेलना चाहते हैं, तो PS5 Pro का इंतजार करना आपके लिए अच्छा हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें, यह सब बातें अभी लीक और अफवाहों पर ही टिकी हैं। जब तक Rockstar Games या Sony की तरफ से कोई पक्की जानकारी नहीं आती, तब तक सिर्फ इंतजार करना ही सही रहेगा।