comscore

Garena Free Fire MAX में आया Say Cheese इवेंट, फ्री मिल रहा Emote और बहुत कुछ

Garena Free Fire MAX में Say Cheese इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को कई धमाल आइटम जैसे इमोट मिल रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: May 22, 2025, 12:39 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Garena Free Fire MAX OB49 Update के साथ गेम में कई अच्छे इवेंट आए हैं। इनमें से एक Say Cheese इवेंट है। इस इवेंट में गेमर्स को Big Star’s in the house, Gold Royale Voucher और Selfie इमोट जैसे आइटम फ्री में पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स कुछ आसान से टास्क पूरे करके इन रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं। हालांकि, इवेंट में सीधा रिवॉर्ड नहीं मिल रहे हैं। प्लेयर्स को पहले टोकन कलेक्ट करने होंगे। उसके बाद वे रिवॉर्ड पा सकेंगे। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Garena Free Fire MAX Say Cheese Event

Garena Free Fire MAX Say Cheese Event 21 मई, 2025 से शुरू हो गया है। यह इवेंट 2 जून, 2025 तक चलेगा। इस इवेंट में गेमर्स को कुछ आसान से टास्क पूरे करमे होंगे। हर रोज नए-नए टास्क आएंगे। सुबह 4 बजे टास्क रिफ्रेश हो जाएंगे और नए टास्क पूरा करने पर गेमर्स को टोकन मिलेंगे, इन टोकन से वे विभिन्न रिवॉर्ड पा सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

रिवॉर्ड की लिस्ट

  • Big Star’s in the house
  • 2 Gold Royale Voucher
  • Violet Fear Weapon Loot Crate
  • Luck Royale Voucher
  • Selfie Emote

टास्क की लिस्ट

  • प्लेयर्स को गेम में लॉग इन करने पर एक टोकन मिलेगा।
  • Solara में कैमरा सिस्टम का यूज करके सेल्फी लेने पर 2 टोकन मिलेंगे।
  • Solara में तीन अलग-अलग लोकेशन पर फोटो क्लिक करने पर 2 टोकन मिलेंगे।

कितने टोकन पर मिलेगा क्या रिवॉर्ड?

  • 3 टोकन कलेक्ट करके गेमर्स Big Star’s in the house, 6 कलेक्ट करके 2 Gold Royale Voucher, 9 कलेक्ट करके Violet Fear Weapon Loot Crate, 12 कलेक्ट करके Luck Royale Voucher और 15 कलेक्ट करके Selfie Emote पा सकते हैं।

इवेंट तक पहुंचने के तरीका

  • प्लेयर्स को सबसे पहले फ्री फायर मैक्स ओपन करना होगा। उसके बाद लॉग इन करें।
  • फिर गेमर्स को लॉबी में Events पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद गेमर्स को Solarush सेक्शन में जाना होगा।
  • उसके बाद प्लेयर्स को Say Cheese इवेंट पर क्लिक कर है।
  • अब गेमर्स इवेंट पेज पर पहुंच जाएंगे।
news और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका