Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 22, 2025, 11:06 AM (IST)
Garena Free Fire MAX Redeem Codes for March 22, 2025: लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena समय-समय पर रिडीम कोड जारी करता रहता है। हर रीजन के लिए अलग कोड आता है और ये नंबर और अक्षर से मिलकर बने होते हैं। इन्हें समय रहते रिडीम करना पड़ता है, क्योंकि कुछ टाइम बाद अपने आप एक्सपायर हो जाते हैं। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका
फ्री फायर मैक्स के रिडीम कोड में प्लेयर्स एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं। इनकी खास बात यह है कि गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे आइटम के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च नहीं करने होते हैं। रिडीम कोड्स बिल्कुल फ्री में कॉस्मेटिक आइमट जैसे कैरेक्टर, गन स्किन, ग्लू वॉल स्किन और इमोट देते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि आपको ये आइटम पाने के लिए कोई टास्क या मिशन पूरा करना होगा तो ऐसा नहीं है। जी हां, आप बस कोड को रिडीम करके बिना किसी डायमंड या टास्क पूरा किए ही फ्री रिवॉर्ड पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्री फायर को प्राइवेसी के चलते भारत में बैन कर दिया गया था। इसका बेहतर ग्राफिक्स वर्जन फ्री फायर मैक्स अभी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। इसे खेला जा सकता है। रिडीम कोड दोनों वर्जन के लिए एक ही होते हैं। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू