Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 24, 2023, 04:18 PM (IST)
Garena Free Fire MAX काफी लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में है। यह फ्री फायर का बेहतर ग्राफिक्स वर्जन है। भारत में फ्री फायर बैन है। हालांकि, मैक्स वर्जन को खेल सकते हैं। इस गेम में कई कॉस्मेटिक आइटम मिलते हैं। गेम शानदार फीचर्स से लैस है। इस कारण इसे इतना पसंद किया जाता है। फ्री फायर मैक्स ओपन करते ही लॉबी दिखाई देती है। सभी प्लेयर्स के लिए एक जैसी लॉबी होती है। कई बार खास इवेंट पर लॉबी में बदलाव देखा जाता है। क्या आप यह जानते हैं कि गेम में दो लॉबी स्टाइल होती हैं। प्लेयर्स सेटिंग में बदलाव करके अपनी पसंद की लॉबी स्टाइल या डिजाइन सिलेक्ट कर सकते हैं। अगर आपको नहीं पता है कि फ्री फायर मैक्स में लॉबी का स्टाइल कैसे बदलते हैं तो परेशान न हों। यहां इसका पूरा तरीका बताया गया है। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
गरेना फ्री फायर मैक्स में दो अलग-अलग तरह के लॉबी डिजाइन दिए गए हैं। लॉबी डिजाइन के लिए दो ऑप्शन Classic और Dynamic होते हैं। प्लेयर अपनी इच्छा के अनुसार कोई भी सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों लॉबी का स्टाइल काफी अलग है। गेम की पुरानी लॉबी को पसंद करने वाले क्लासिक का ऑप्शन सिलेक्ट करें। वहीं, डायनामिक लॉबी क्लासिक वाली से ज्यादा स्टाइलिश है। इसे नए स्टाइल के अनुसार डिजाइन किया गया है। इस तरह आप आसानी से लॉबी डिजाइन बदल सकते हैं। इसके लिए डायमंड खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस