Edited By: Mona Dixit | Published By: Mona Dixit | Published: Feb 14, 2023, 03:54 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में Incubator एक लोकप्रिय लक रॉयल है। इसे प्लेयर्स काफी पसंद करते हैं। गेम में एक नया लक रॉयल आ गया है। इसमें प्लेयर्स को तीन गन स्किन Deity Menace Woodpecker जैसे रिवॉर्ड मिल रहे है। रिवॉर्ड के तौर मिल रहे इन आइटम को पाने के लिए गेमर्स को लक रॉयल में स्पिन करने होंगे। हर स्पिन पर गेमर्स को एक रेंडम रिवॉर्ड मिलता है। इस आर्टिकल में हम आपको इस नए लक रॉयल के बारे में बताने वाले हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में प्लेयर्स को एक नया Incubator आज यानी 14 फरवरी को लाइव हो गया है। यब पूरे 38 दिन यानी एक महीने से ज्यादा चलेगा। इसमें प्लेयर्स को स्पिन करना होगा। हालांकि, स्पिन करने के लिए डायमंड चाहिए होंगे। एक स्पिन की कीमत 40 डायमंड है। वहीं, पांच स्पिन की कीमत 180 डायमंड है। जानकारी के लिए बता दें कि प्राइज पूल में कुल 12 आइटम हैं, जिसमें गन स्किन भी शामिल है। प्राइज पूल की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
बता दें कि गन स्किन प्राइज पूल का हिस्सा नहीं हैं और आपको इस रिवॉर्ड को पाने के लिए ब्लूप्रिंट कलेक्ट करना होगा और इवोल्यूशन स्टोन का यूज करना होगा। नए ऐड़े गए इनक्यूबेटर के एक्सचेंज सेक्शन में कई आइटम हैं। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
प्लेयर्स के द्वारा प्राप्त की जा सकने वाली स्किन की कोई लिमिट नहीं है और आप तीनों को प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, इसमें निस्संदेह प्लेयर्स के कई डायमंड है। यह भी सच है कि इतने डायमंड खर्च करके वे कई सारे धमाल आइटम पा सकते हैं।