Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 27, 2024, 05:28 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में हेड पर निशाना लागा आसान बात नहीं है। हेडशॉट के लिए गेमर्स को लागातर प्रैक्टिस करनी चाहिए। प्रैक्टिस से ही वे सटीक हेडशॉट लगा सकते हैं। हेड पर सही शॉट लगाना प्लेयर्स के लिए काफी फयदेमंद होता है, क्योंकि हेड पर शॉट करने से दुश्मन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इससे वे आसानी से नॉक हो जाते हैं। हालांकि, प्लेयर्स को हेडशॉट लगाने में काफी मुश्किल आती है। यही कारण है कि बहुत कम प्लेयर्स का हेडशॉट प्रतिशत अच्छा नहीं होता है। अगर आप भी फ्री फायर मैक्स में अपना हेडशॉट प्रतिशत बढ़ाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां इसके लिए तीन सबसे अच्छे और आसान तरीके बताए गए हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Final Shot Coin Cascade मिल रहा फ्री, नया Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
Free Fire MAX में गन जितनी जरूर होती हैं, उतने ही जरूरी अटैचमेंट भी होते हैं। गेमर्स को हेडशॉट लगाते समय अगर एक्यूरेसी चाहिए तो उन्हें अटैचमेंट का यूज करना चाहिए। इससे एक्यूरेसी के साथ-साथ रेट ऑफ फायर और अन्य चीजों को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। गेमर्स को कम्पनसेटर, ग्रिप और अन्य अटैचमेंट का यूज करना चाहिए। इससे हेड पर निशाना लगाने का प्रतिशत बढ़ जाएगा। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 15 March 2026: फ्री Diamonds-Gold पाने का मौका, तुरंत रिडीम करें ये कोड्स
प्लेयर्स को सटीक हेडशॉट लगाने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। प्लेयर्स को निशाना लगाने के लिए समय लेना चाहिए। प्लेयर्स अमूमन फिंगर्स का यूज करके लगातार आगे बढ़ते रहें और फिर निशाना लगाएं। ऐसा करने के लिए प्लेयर्स को काफी प्रैक्टिस करनी होगी। उसके बाद ऐसा करना बहुत आसान होगा। हेडशॉट प्रतिशत बढ़ाने के लिए गेमर्स को समय लेकर निशाना लगाना चाहिए। इससे एक्यूरेसी बढ़ जाएगी। कुछ समय बाद आप जल्द भी हेडशॉट लगा पाएंगे। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रही Gloo Wall-Stickly Sweet स्किन, पाने के लिए करें यह काम
लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स में हेडशॉट पर निशाना लगाने के लिए स्नाइपर राइफल सबसे सही वेपन है। इससे गेमर्स आसानी से दुश्मन के सिर पर निशाना लगा पाएंगे। पहले स्नाइपर से प्रैक्टिस करें और थोड़े ही समय में आप इससे सटीक निशाना लगा पाएंगे। इससे हेडशॉट प्रतिशत आसान से और जल्द बढ़ेगा।