Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 22, 2023, 12:22 PM (IST)
Garena Free Fire Max सबसे ज्यादा खेले जाने वाले मोबाइल गेम में से एक है। यह गेम रैंक सिस्टम पर आधारित है। अगर आप भी यह बैटल रॉयल गेम खेलते हैं, लेकिन आपका लेवल नहीं बढ़ रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस खबर में कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप गेम में अपने लेवल को तेजी से बढ़ा सकेंगे। आइए जानते हैं… और पढें: Free Fire Max Diamonds: नया Top-up इवेंट शुरू, 1000 डायमंड्स खरीदने पर मिलेंगे 2000 डायमंड्स, जानें कैसे
इस बैटल रॉयल गेम में तेजी से लेवल बढ़ाने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा मैच खेलें, जिससे आप कम समय में ज्यादा EXP कलेक्ट कर पाएंगे। इस तरह आप गेम में लेवल को कम समय में बढ़ा सकेंगे। और पढें: Free Fire Max में Street Savvy Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन से हाफ रेट में करें Claim
ज्यादा से ज्यादा गेम खेलने के साथ आप अधिक मैच जीतने पर भी फोकस करें। इस तरीके से भी आप ज्यादा प्वाइंट प्राप्त कर सकते हैं। इससे लेवल बढ़ाने में भी आसानी होगी। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 20 April 2026: मुफ्त में मिलेंगे Diamonds, Gold और रेयर स्किन! जल्दी करें
फ्री फायर मैक्स में कई सारे कैरेक्टर्स हैं, जिनमें कुछ पावरफुल भी हैं, जो गेम में लंबे समय तक सरवाइव करने में सक्षम हैं। इनमें K, Dimitri, Alok, Leon, Luqueta, Jota आदि शामिल हैं। लेवल बढ़ाने के लिए आप इन कैरेक्टर में से किसी एक को चुन सकते हैं।
फ्री फायर मैक्स गेम में ज्यादा किल्स पर बूयाह मिलता है। इसके बाद प्लेयर्स को इनाम के तौर पर EXP कार्ड दिया जाता है। इसके उपयोग से गेम के लेवल को तेजी से बढ़ाया जा सकता है।
आप ज्यादा गेम खेलने और जीतने के साथ डेली मिशन को पूरा करके भी अधिक EXP प्वाइंट प्राप्त कर सकते हैं। इससे गेम का लेवल अप होगा और आपको एक्सेसरीज सहित आकर्षक उपहार भी मिलेंगे।
बता दें कि फ्री फायर मैक्स गेम में Deal Damage Challenge नाम का इवेंट आयोजित किया गया है, जो कि 23 फरवरी 2023 तक चलेगा। इस इवेंट में गेमर्स को इनाम के तौर पर Gilded Large Tote Loot Box मिलेगा। इसके अलावा, काम की एक्सेसरीज भी इनाम के रूप में दी जाएंगी।