Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 02, 2025, 08:46 AM (IST)
Garena Free Fire MAX में एक नया लक रॉयल Evo Vault आया है। इसमें प्लेयर्स को कई धमाल आइटम मिल रहे हैं, जिसमें Gun Skin भी शामिल है। प्लेयर्स एक या दो नहीं बल्कि चार गन स्किन इस इवेंट से हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, रिपवॉर्ड के तौर पर गरेना Bonfire, Secret Clue, Armor Crate आदि दे रहा है। इन सभी आइटम को पाने के लिए गेमर्स को स्पिन करना होगा। आइये, डिटेल के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
Garena Free Fire MAX Evo Vault इवेंट आज यानी 2 जनवरी, 2025 से गेम में शुरू हो गया है। यह अगले 30 दिन यानी एक महीने तक चलेगा। प्लेयर्स आसानी से सभी रिवॉर्ड को पा सकते हैं। उनके पास इसके लिए पर्याप्त समय है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
गेम के बाकी लक रॉयल की तरह ही इसमें भी रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को स्पिन करना होगा। स्पिन करने के लिए डायमंड की जरूरत होती है। हालांकि, गेमर्स बहुत ही कम डायमंड खर्च करके एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
किस स्पिन पर क्या रिवॉर्ड मिलेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। यह पूरी तरह से प्लेयर्स के लक पर निर्भर करता है। हालांकि, प्लेयर्स 50 स्पिन करके एक ग्रैंड प्राइज पा सकेंगे।
बता दें कि एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड है। वहीं, 10+1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड है।