comscore

Garena Free Fire MAX में फ्री मिल रहे Ring Voucher, पाने के लिए करना होगा यह काम

Garena Free Fire MAX में Conquer the Sandstorm इवेंट भी लाइव हो गया है। इसमें इवेंट में गेमर्स को कई फ्री रिवॉर्ड मिल रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 18, 2025, 01:07 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Garena Free Fire MAX में Ramadan 2025 के मौके पर कई इवेंट आए हैं। ये इवेंट्स प्लेयर्स को डायमंड खर्च बिना ही ढेरों आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दे रहे हैं। गेम में एक Conquer the Sandstorm इवेंट भी शुरू हुआ है। इसमें प्लेयर्स कुछ आसान से टास्क करके विभिन्न आइटम को रिडीम कर सकते हैं। इवेंट में दिए गए टास्क या मिशन को पूरा करना बहुत ही आसान है। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम

Garena Free Fire MAX Conquer the Sandstorm Event

Garena Free Fire MAX Conquer the Sandstorm इवेंट 17 मार्च, 2025 को शुरू हुआ हो गया है। यह इवेंट 31 मार्च, 2025 तक चलेगा। इवेंट में हर रोज शाम 4 बजे डेली मिशन रिफ्रेश हो जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गेम में प्लेयर्स को टास्क पूरा करने पर कोई टोकन मिलेंगे। उसके बाद वे उन्हें रिडीम करके रिवॉर्ड पा सकेंगे। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका

टास्क और रिवॉर्ड लिस्ट

  • प्लेयर्स को BR Ranked में क्लॉक टॉवर में दुश्मन का खात्मा करने वाले को टोकन मिलेगा।
  • BR Ranked में camel के साथ बातचीत करने पर भी टोकन मिलेगा।
  • BR Ranked में Food Stall से बाचतीच करने पर भी टोकन मिलेंगे।

इसके बाद गेमर्स इन्हें रिडीम करके रिवॉर्ड के तौर पर Random Loot Crate और Ring Voucher पा सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इवेंट तक पहुंचने के लिए फॉलो करें स्टेप्स

  • Free Fire MAX ओपन करते ही प्लेयर्स को लॉबी में जाना है।
  • इसके बाद लेफ्ट साइड में Events का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करते ही गेमर्स को RAMADAN 2025 टैब पर क्लिक करना होगा।
  • फिर प्लेयर्स को कई सारे ऑप्शन्स दिखाई देंगे। इसके बाद आपको Conquer the Sandstorm पर क्लिक करना है।
  • अब इवेंट पेज पर आपको सारी डिटेल दिख जाएगी। यहां से आपक रिवॉर्ड रिडीम कर सकते हैं।

इस तरह गेमर्स कई सारे रिवॉर्ड पा सकते हैं। बिना डायमंड के ये आइटम प्लेयर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।