Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 19, 2025, 11:25 AM (IST)
Garena Free Fire MAX में Bundles प्लेयर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ये बंडल का यूज करके प्लेयर्स अपने कैरेक्टर को बेहतरीन लुक दे सकते हैं। इससे लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का मजा दोगुना हो जाता है। इन बंडल्स को गेम की इन-गेम करेंसी यानी डायमंड के जरिए खरीद सकते हैं। इसके अलावा, प्लेयर्स विभिन्न इवेंट के जरिए भी इन बंडल्स को पा सकते हैं। इस समय गेम में चल रहे विभिन्न इवेंट में रिवॉर्ड के तौर पर एक से एक अच्छे बंडल मिल रहे हैं। प्लेयर्स इन्हें आसानी से पा सकते हैं। आइये, जानते हैं अभी गेम में कौन से और कितने बंडल पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस
फ्री फायर मैक्स में चल रहे Valentine’s Ring इवेंट में प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर बंडल के साथ-साथ कई आइटम मिल रहे हैं। गेमर्स इन इवेंट एक नहीं बल्कि दो-दो बंडल पा सकते हैं। प्लेयर्स को Thorny Desire Bundle और Rosy Desire Bundle पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स बस स्पिन करके एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं। प्लेयर्स 20 डायमंड खर्च करके एक स्पिन कर सकते हैं। वहीं, 200 डायमंड में 10+1 स्पिन कर पाएंगे। प्लेयर्स तब तक स्पिन करते रहें, जब उन्हें अपना पसंदीदा बंडल न मिल जाए। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक
Gold Royale पिछले काफी समय से Free Fire MAX में लाइव है। इस इवेंट में गेमर्स HeatWave Vibe Bundle रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं। प्लेयर्स को गांरटी 100 स्पिन पर रिवॉर्ड में बंडल मिलेगा। इस इवेंट में पहला स्पिन फ्री है। वहीं, 10+1 स्पिन के सेट की कीमत 10000 गोल्ड कोइन है। इसका मतलब है कि इसके जरिए वे बिना डायमंड में ही बंडल पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम
इस बार वीकली मिशन में भी गेमर्स को बंडल मिल रहा है। प्लेयर्स वीकली मिशन पूरा करके Speedy Delivery Bundle पा सकते हैं। इसके लिए उन्हें मिशन सेक्शन में जाकर वीकली मिशन में दिए गए टास्क या मिशन पूरे करने होंगे। उसके बाद वे इस बंडल के लिए क्लेम कर सकते हैं।
आज डेली स्पेशल स्टोर में भी प्लेयर्य को बंडल पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। वे Armor Of rickes Bundle को केवल 449 डायमंड में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 899 डायमंड है। हालांकि, अभी 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साख इसे सस्ते में खरीदा जा सकता है।