Written By Harshit Harsh
Published By: Harshit Harsh | Published: Aug 31, 2023, 03:44 PM (IST)
Free Fire गेम की करीब डेढ़ साल बाद वापसी हो गई है। गरेना इस गेम को कई बदलाव के साथ 5 सितंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराएगा। कई बार इस गेम के दोबारा वापस आने को लेकर खबरें सामने आई थी। पिछले साल 14 फरवरी 2022 को भारत सरकार ने इस गेम पर बैन लगाया था। इस गेम के साथ कई चीनी ऐप्स भी बैन किए गए थे। गरेना का यह बैटल रॉयल गेम नए नाम के साथ वापसी कर रहा है। गेम डेवलपर ने फ्री फायर इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से इस गेम की वापसी अनाउंस की है। आइए, जानते हैं फ्री फायर के नए अवतार की 10 बड़ी बातों के बारे में… और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
भारत में बैन होने से पहले फ्री फायर गेम के 40 मिलियन यानी करीब 4 करोड़ एक्टिव प्लेयर्स थे। यह PUBG Mobile और BGMI जैसे गेम को कड़ी टक्कर दे रहा था। इस गेम की लोकप्रियता को देखते हुए गरेना ने इसके MAX वर्जन को 2021 के सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। फ्री फायर मैक्स वर्जन में इसके स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले बेहतर ग्राफिक्स मिलता है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका