Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 03, 2025, 01:28 PM (IST)
Free Fire Max Weapon Skins शानदार होती हैं। इनकी डिमांड गेमर्स की बीच बनी रहती है। इनका उपयोग करके गन की पावर और लुक को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, कीमत ज्यादा होने के कारण ज्यादातर प्लेयर्स स्किन को अनलॉक नहीं कर पाते हैं। ऐसे ही खिलाड़ियों के लिए वेपन लूट क्रेट (Weapon Loot Crate) पेश की जाती है, जिन्हें सस्ते में ओपन करके प्रीमियम गन स्किन का उपयोग किया जा सकता है। यहां आपको गेम में मिलने वाली टॉप क्लास लूट क्रेट की जानकारी मिलेगी। इनके जरिए आप बढ़िया वेपन स्किन का इस्तेमाल कर पाएंगे। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
स्ट्रॉम सर्ज वेपन लूट क्रेट को Kingfisher और M24 गन के लिए लाया गया है। इस क्रेट में वाली स्किन से गन को कूल लुक दिया जा सकता है। इससे गेन के पास फ्लेम देखने को मिलती हैं। इससे गन की रीलोड स्पीड और डैमेज रेट बढ़ता है, जिससे विरोधी को ढेर करना आसान हो जाता है। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
Fiery Rush लूट क्रेट बेहद खास है। इसमें मिलने वाली स्किन का इस्तेमाल M82B गन के साथ किया जा सकता है। इसकी खूबी है कि यह वेपन की पावर को बहुत बढ़ा देती है। साथ ही, बुलेट स्टोरेज में भी इजाफा होता है, जिससे ज्यादा बुलेट स्टोर की जा सकती है। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
फ्री फायर मैक्स की Stickly Sweet लूट क्रेट को फीमेल प्लेयर्स के लिए लाया गया है। इससे गन को सॉफ्ट पिंक कलर मिलता है, जिससे लुक एन्हांस हो जाता है। इसके साथ ही पावर भी बढ़ जाती है।
खबर में बताई गई वेपन लूट क्रेट को 40 डायमंड खर्च करके ओपन किया जा सकता है। ये सभी क्रेट गेमर्स के लिए स्टोर सेक्शन मौजूद हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेपन लूट क्रेट से मिलने वाली स्किन का उपयोग तय समय तक किया जा सकता है। यहां बताई गई स्किन 7 दिन तक यूज की जा सकती हैं।