comscore

Free Fire Max में फ्री स्किन पाने के 4 सबसे आसान तरीके, जानिए यहां

Free Fire Max में फ्री स्किन को पाया जा सकता है। इसके लिए खबर में कुछ रास्ते बताए गए हैं। जानने के लिए नीचे जाएं।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 17, 2025, 11:27 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में मिलने वाली स्किन सबसे पॉपुलर आइटम है। इन वेपन स्किन से आपकी गन को कूल एवं स्टाइलिश लुक ही नहीं मिलता बल्कि उसकी पावर जैसे डैमेज, रेट ऑफ फायर आदि कई गुना बढ़ जाती है। इससे गेम में विरोधी को नॉक आउट करना आसान हो जाता है। हालांकि, इन्हें पाने के लिए अच्छे खासे डायमंड खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन कई तरीके हैं, जिनसे आप इन स्किन को फ्री में पा सकते हैं। आइए जानते हैं… news और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम

How to Get Free Skin in Free Fire Max

मिशन

Free Fire Max में डेली एक्टिव होने वाले मिशन से वेपन स्किन को फ्री में पाया जा सकता है। इसके लिए मिशन में मिलने वाले कुछ टास्क को गेम में जाकर पूरा करना पड़ता है और परिणामस्वरूप स्किन मिलती हैं। इन्हें एक्सेस करने के लिए गेम के डेली मिशन सेक्शन में जाना होगा, जहां टास्क की पूरी लिस्ट मौजूद होती है। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका

लक रॉयल इवेंट

गरेना अपने गेमर्स के लिए समय-समय पर गेम में नए-नए इवेंट आयोजित करता है। उनमें से एक लक-रॉयल इवेंट है। यह लकी-ड्रॉ की तरह काम करता है। इससे स्किन करके रिवॉर्ड पाए जा सकते हैं, जिनमें स्किन शामिल होती हैं। इसके लिए डायमंड यूज करने की जरूरत पड़ती है। news और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट

बोयाह पास

फ्री फायर मैक्स में मिलने वाले Booyah Pass Premium से भी एक्सक्लूसिव स्किन पाई जा सकती है। स्किन के अलावा पास से इमोट स्लॉट, बंडल और गोल्ड कॉइन जैसे आइटम पाए जा सकते हैं। इस पास के लिए आपको तय डायमंड चार्ज के रूप में खर्च करने पड़ेंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

रिडीम कोड

फ्री फायर मैक्स के रिडीम कोड का इंतजार गेमर्स को हमेशा रहता है, क्योंकि इन गेमिंग कोड के जरिए स्किन, पेट समेत बहुत कुछ फ्री में पाया जा सकता है। इन कोड को रिडीम करने के लिए न तो डायमंड उपयोग करने पड़ते हैं और न ही किसी तरह का टास्क पूरा करना पड़ता है।