Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 10, 2024, 10:19 AM (IST)
Free Fire Max एक शानदार मल्टीप्लेयर बैटलरॉयल गेम है। इसके ग्राफिक्स शानदार हैं। इसमें मिलने वाले आइटम्स में सबसे ज्यादा लूट क्रेट को पसंद किया जाता है, क्योंकि इनके जरिए शानदार प्रीमियम गन स्किन पाई जा सकती है। इससे मिलने वाली स्किन से वेपन की की पावर कई गुना बढ़ जाती है और ज्यादा किल निकालने में भी मदद मिलती है। हम आपको आज इस गेमिंग आर्टिकल फ्री फायर मैक्स में मिल रहे वेपन लूट क्रेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 40 डायमंड खर्च करके ओपन कर सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX में Assault Rifle इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं देखना पड़ेगा हार मुह
इस लूट क्रेट में M1917 गन के लिए वेपन स्किन मिल रही है, जो गोल्डन कलर की है। इसका लुक बेहद शानदार है और इससे स्पेशल एलिमिनेशन नोटिफिकेशन भी मिलता है। अब परफॉर्मेंस की बात करें, तो इस वेपन स्किन के इस्तेमाल से गन की एक्यूरेसी और मैगजीन साइज बढ़ता है। और पढें: Free Fire Max के सबसे पावर पैक्ड कैरेक्टर, हर मैच में आपको दिलाएंगे जीत
फ्री फायर मैक्स के इस वेपन लूट क्रेट में नीले रंग की वेपन स्किन दी जा रही है। इसका इस्तेमाल AUG और AC80 गन के साथ किया जा सकता है। इसमें ऊपर बताई गई वेपन स्किन की तरह स्पेशल एलिमिनेशन नोटिफिकेशन मिलता है। यानी कि जब आप गेम में विरोधी को नॉक आउट करेंगे, तो आपको स्क्रीन पर अलग किल एनिमेशन दिखाई देगा। इससे वेपन की रेंज और फायर रेट बढ़ जाएगा, जिससे विरोधी को नॉक आउट करना आसान हो जाएगा। और पढें: Free Fire Max में मिलेगा पूरा प्रोटेक्शन, Gloo Wall इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये Tips
इस लूट क्रेट से मिलने वाली स्किन का यूज SPAS12 गन के साथ किया जा सकता है। इससे वेपन को अग्रेसिव लुक मिलेगा और उसकी रीलोड स्पीड व रेंज भी बढ़ जाएगी। इससे आपको जीतने में मदद मिलेगी। साथ ही, फोन की स्क्रीन पर खास एलिमिनेशन नोटिफिकेशन भी देखने को मिलेगा। इस लूट क्रेट को फ्री फायर मैक्स के गेमिंग स्टोर में जाकर अनलॉक किया जा सकता है।