Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 27, 2025, 10:43 AM (IST)
Free Fire Max Wall Royale Event: Free Fire Max में Wall Royale इवेंट शुरू हो गया है। इस इवेंट में आपको कई तरह की ग्लू वॉल स्किन को फ्री पाने का मौका मिल रहा है, जिसमें Midnight showdown Gloo Wall Skin से लेकर Ecstatic Explosion Gloo Wall Skin आदि तक शामिल हैं। सिर्फ ग्लू वॉल स्किन ही नहीं इस इवेंट में कई अन्य रिवॉर्ड्स भी शामिल हैं। अगर आप अपनी मौजूदा ग्लू वॉल स्किन को नया रंग-रूप देना चाहते हैं, तो यह इवेंट आपके लिए ही है। इस इवेंट में कई तरह की ग्लू वॉल स्किन व अन्य रिवॉर्ड्स को बिल्कुल फ्री पा सकते हैं। आइए जानते हैं इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
Free Fire Max में नया Wall Royale इवेंट शुरू हो चुका है, जो कि हफ्तेभर लाइव रहेगा। जैसे कि हमने बताया इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को फ्री में Gloo Wall Skin पाने का मौका मिल रहा है। भले ही यह इवेंट आपको रिवॉर्ड के तौर पर फ्री ग्लू वॉल स्किन प्रोवाइड कर रहा है। हालांकि, फ्री रिवॉर्ड पाने के लिए आपको अपना लक अजमाना होगा। लक अजमाने के लिए आपको गेम में स्पिन करना होगा। स्पिन करने के लिए गेम में डायमंड्स खर्च होंगे। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू
Free Fire Max के इस नए Wall Royale इवेंट में लक अजमाने के लिए आपको स्पिन करना होगा। इस इवेंट में 1 स्पिन की कीमत 9 डायमंड्स है। वहीं, 10 + 1 स्पिन की कीमत 90 डायमंड्स है। 100 स्पिन करने पर आपको गेम में यकीनन ग्रैंड प्राइज प्राप्त होगा। यहां देखें रिवॉर्ड्स की लिस्ट। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
1. Midnight showdown Gloo Wall Skin
2. Inner Whisper Gloo Wall Skin
3. Vibrant Peak Gloo Wall Skin
4. Ecstatic Explosion Gloo Wall Skin
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Free Fire Max गेम ओपन करें।
2. इसके बाद Luck Royale सेक्शन पर जाएं।
3. यहां आपको Wall Royale इवेंट को डेडिकेटेड बैनर दिखेगा।
4. जैसे ही आप इस बैनर पर क्लिक करते हैं, तो आपको इस इवेंट से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।