Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 09, 2024, 09:14 AM (IST)
Free Fire MAX में एक नया रिंग इवेंट आया है। यह प्लेयर्स को फ्री में गन स्किन पाने का मौका दे रहा है। गेमर्स UMP- Tiger Papercut, AK47- Unicorn’s Rage (Golden Era), UMP- Gators Papercut और Ak47- Unicorn’s Rage (Lava) गन स्किन पा सकते हैं। हालांकि, गेमर्स को ये गन स्किन पाने के लिए Universal Ring Token कलेक्ट करने होंगे। टोकन को एक्सचेंज करके प्लेयर्स गन स्किन अपने नाम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट और Mr. Bone बंडल
UMP x AK47 Ring एक रिंग इवेंट है। इसे लक रॉयल के तौर पर लाया गया है। इसका मतलब है कि गेमर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा और स्पिन के लिए इन-गेम करेंसी यानी डायमंड की जरूरत होगी। हालांकि, गेमर्स बहुत कम डायमंड खर्च करके कई बेहतरीन गन स्किन पा सकते हैं, जिन्हें आमतौर पर स्टोर से खरीदने के लिए कई सौ डायमंड की जरूरत होती है। इस इवेंट के बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: आज के कोड से कैरेक्टर समेत मिल रहा बहुत कुछ, ऐसे करें रिडीम
फ्री फायर मैक्स में UMP x AK47 रिंग इवेंट शुरू हो गया है। यह इवेंट अगले 13 दिनों तक चलता है। गेमर्स को स्पिन करके आसानी से ये आइटम पा सकते हैं। प्लेयर्स को स्पिन करने के लिए डायमंड खर्च करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट
आपकी जानकारी के लिए एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड है। वहीं, 10 + 1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड है। प्लेयर्स को हर स्पिन पर अलग-अलग संख्या में Universal Ring Token मिलेंगे। इन टोकन को एक्सचेंज करके प्लेयर्स गन स्किन पा सकते हैं।