Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 19, 2025, 09:36 AM (IST)
Free Fire Max में मिलने वाले फाइटिंग आइटम जैसे स्किन, पेट, कैरेक्टर आदि जितने पॉपुलर हैं, उतने ही कॉस्मेटिक आइटम भी गेमर्स के बीच लोकप्रिय हैं। इनमें सबसे खास बंडल हैं। इनका उपयोग करके गेम में अपने कैरेक्टर को अलग पहचान दी जा सकती है। अच्छी बात यह है कि 10 से 15 दिन के भीतर नए-नए बंडल को जोड़ा जाता है। हम आपको यहां फ्री फायर मैक्स के टॉप-5 बंडल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हाल ही में एड किया गया है। आइए देखते हैं नए बंडल की लिस्ट… और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स का यह बंडल बहुत यूनीक और स्टाइलिश है। इसमें टॉप से लेकर फेस मास्क तक मिलता है, जिनमें ब्लू, ब्लैक और रेड कलर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अप्लाई होने पर प्लेयर के पास मूविंग रिंग देखने को मिलती हैं, जो बहुत खुबसूरत हैं। कुल मिलाकर कहें तो इस बंडल से गेम में यूनीक लुक पाया जा सकता है। इसकी कीमत 1199 डायमंड है और इसे गेम स्टोर में जाकर खरीदा जा सकता है। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
बीस्ट फाइटर बंडल को खासतौर पर फीमेल प्लेयर्स के लिए लाया गया है। इस यूनीक बंडल से अपने कैरेक्टर को ओल्ड क्लासिक फाइटर लुक दिया जा सकता है। यदि आप फ्री फायर मैक्स खेलती हैं, तो यह बंडल आपके लिए सही रहेगा। इसे गेमिंग स्टोर से 899 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
हॉट पिंक हाउंड बंडल बहुत फंकी है। इसका उपयोग करके अपने कैरेक्टर को फंकी लुक दिया जा सकता है। इसमें टी-शर्ट के साथ-साथ ब्लैक पेंट, शूज और पिंक कलर का हेड मिलता है। इस नए बंडल की कीमत 1199 डायमंड है। यह गेमिंग स्टोर में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
फ्री फायर मैक्स में मिलने वाले यूनीक बंडल में से यह एक है। इसे अनलॉक करने पर ब्लू कलर की टीशर्ट, ब्लू-व्हाइट कलर के शूज और ब्लैक जीन्स मिलती है, जिसमें से फ्लेम निकलती हुई दिखती है। इसे गेम में स्टोर में जाकर 1199 डायमंड में परचेज किया जा सकता है।
Scarlet Monster Club बंडल शानदार एनिमेशन के साथ आता है। इसके एक्टिव होने पर कैरेक्टर के आसपास मॉन्स्टर दिखाई देता है, जो दिखने में बहुत क्यूट लगता है। इसके अलावा, कैरेक्टर को इससे क्लासी लुक भी मिलता है। इसकी कीमत 1499 डायमंड है।