Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 07, 2025, 12:56 PM (IST)
Free Fire Max में ढेरों गेमिंग आइटम मौजूद हैं। इनमें पेट, कैरेक्टर और वेपन स्किन स्किन शामिल हैं। इनके उपयोग से गेम में अधिक किल निकाले जा सकते हैं। इन्हीं में से एक ग्लू वॉल भी है। यह प्रोटेक्शन टूल है। इस आइटम से आप अपने आप को हील कर सकते हैं और दुश्मन के वार से बच सकते हैं। यह दिवार के रूप में काम करती है। अच्छी बात यह है कि इस वॉल को भी यूनीक बनाया जा सकता है। इसके लिए ग्लू वॉल स्किन की जरूरत पड़ती है। हम आपको इस खबर में चुनिंदा ग्लू वॉल स्किन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको बहुत पसंद आएंगी। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट और Mr. Bone बंडल
यह ग्लू वॉल स्किन बहुत खास है। इसमें रेड, ग्रे और ब्लैक कलर का इस्तेमाल किया गया है। इस पर बिल्ली का ग्राफिक बना है, जो दिखने में बहुत अच्छा लगता है। इसकी कवर हाइट और रेंज बहुत ज्यादा है। इससे आप अपनी वॉल को खास लुक दे पाएंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: आज के कोड से कैरेक्टर समेत मिल रहा बहुत कुछ, ऐसे करें रिडीम
फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली यह ग्लू वॉल स्किन टेक्नोलॉजी से इंस्पायर्ड है। इस पर तकनीक से जुड़े ग्राफिक्स और कैरेक्टर देखने को मिलता है, जिससे वॉल को फ्यूचरिस्टिक लुक मिलता है। इस वॉल स्किन को गेमिंग स्टोर से 599 डायमंड खर्च करके पाया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट
स्प्लेश ऑफ कलर स्किन को भारत के मुख्य त्यौहार होली के खास अवसर को ध्यान में रखकर लाया गया है। यह स्किन बहुत कलर फुल है और इसमें Holi Hai लिखा है। इसकी कीमत 399 डायमंड है। इसे गेम स्टोर में जाकर खरीदा जा सकता है।
फ्री फायर मैक्स की यह ग्लू वॉल स्किन बहुत अग्रेसिव है। इस पर रोर करता हुआ एक टाइगर बना हुआ है, जो गोल्डन कलर है। इसके इस्तेमाल से आप अपने आप को घातक लुक दे सकते हैं। यदि आप इस स्किन को पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 599 डायमंड यूज करने होंगे।