comscore

Free Fire Max के Top-3 गेमिंग इवेंट, Eternal Avenger Bundle के साथ पाएं एक्सक्लूसिव Weapon Skin फ्री

Free Fire Max में गेमर्स के लिए कई शानदार इवेंट लाइव किए गए हैं। इनमें से कुछ बहुत खास इवेंट हैं, जिनके बारे में नीचे बताया गया है। इनसे Eternal Avenger Bundle और Bang Popblaster Weapon Skin को मुफ्त में क्लेम किया जा सकता है।

Published By: Ajay Verma | Published: Oct 09, 2025, 10:05 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में हर महीने गेमर्स के लिए नए-नए गेमिंग इवेंट आते हैं। इन सभी में प्रीमियम वेपन स्किन से लेकर एक्सक्लूसिव बंडल तक मिलते हैं, जिन्हें रिवॉर्ड के तौर पर अनलॉक किया जा सकता है। इनसे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है। साथ ही, जीतने में भी मदद मिलती है। हम आपको इस आर्टिकल में फ्री फायर मैक्स के टॉप-3 इवेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें भाग लेकर आप Eternal Avenger Bundle और Bang Popblaster Weapon Skin जैसे अल्ट्रा-रेयर आइटम अनलॉक कर सकेंगे। news और पढें: Free Fire Max में Faded wheel इवेंट हुआ शुरू, Winchester Rafael Rage गन स्किन मिल रही FREE

Free Fire Max Events

Evo Vault

फ्री फायर मैक्स का Evo Vault बहुत पॉपुलर इवेंट है। इसे गेमर्स बहुत पसंद करते हैं। इसमें Bang Popblaster ही नहीं Blueflame Draco, Booyah Day 2021 और Destiny Guardian स्किन मिल रही हैं। इनके इस्तेमाल से आपकी गन को अलग लुक मिलेगा। साथ ही, उसकी पावर भी बढ़ जाएगी। इसके अलावा, इवेंट से लक रॉयल वाउचर और आर्मर क्रेट जैसे आइटम को भी पाया जा सकता है। यह गेमिंग इवेंट अगले 23 दिन तक एक्टिव रहेगा। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 15 February 2026: Diamonds-Emote पाएं फ्री, आ गए आज के नए कोड्स

Darkness Ring

डार्कनेस रिंग लक रॉयल इवेंट है। इसमें Eternal Avenger और Eternal Essence बंडल मिल रहा है। इसके साथ इवेंट में Eternal Enigma वेपन स्किन भी ईनाम के रूप में दी जा रही है। इन्हें केवल अगले 8 दिन में क्लेम किया जा सकता है। इस समय सीमा के बाद इवेंट खत्म हो जाएगा। news और पढें: Free Fire Max: आधे दाम में मिल रहा शानदार Evil Slayer बंडल, अनलॉक करने का सुनहरा मौका

Blade From Heart

गरेना फ्री फायर मैक्स के ब्लेड फ्रॉम हार्ट इवेंट में स्पेशल Blade From Heart इफेक्ट मिल रहा है। इसका उपयोग दोस्तों से बात करने के दौरान किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त इवेंट में Cube Fragment, Supply Crate और Flaming Red लूट क्रेट भी क्लेम करने के लिए दी जा रही है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

जरूरी बात

खबर में बताए गए सभी लक रॉयल व फेडेड व्हील इवेंट हैं। इन सभी में रिवॉर्ड पाने के लिए आपको स्पिन करना होगा। इनमें मिलने वाले ईनाम आपकी किस्मत पर निर्भर करेंगे और एक बार क्लेम किए गए रिवॉर्ड को दोबारा हासिल नहीं किया जा सकेगा।