Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Jul 15, 2024, 10:08 AM (IST)
Free Fire Max Tips: फ्री फायर मैक्स शानदार मल्टीप्लेयर गेम है। इसमें मैच खेलने के लिए कई मैप मिलते हैं, जिनमें एक NexTerra है। यह मैप काफी कंफ्यूसिंग है और इसमें जीत हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। अगर आप भी इस मैप में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाएं, तो यह गाइड आपके बहुत काम आने वाला है। हम आपको यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे नेक्सटेरा मैप में आपके जीतने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं… और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips
NeXTerra मैप में हाई-लूट और लो-की एरिया का अच्छा मिश्रण है, लेकिन आपको अपनी गेम रणनीति का पालन करने के लिए किसी एक को प्राथमिकता देनी होगी। यदि आप ज्यादा जोखिम लेना पसंद करते हैं, तो आप कई अन्य खिलाड़ियों के साथ इंटेलेक्ट सेंटर और प्लाज़रिया जैसे हाई-लूट वाले स्थान में उतर सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर मैप में ट्विन ब्रिज जैसी कई लोकेशन हैं, जहां आप लैंड करके गुप्त रूप से गेम में आगे बढ़ सकते हैं। इन स्थानों पर आपको कम दुश्मन मिलेंगे। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips
फ्री फायर मैक्स में सभी वेपन को कलेक्ट करना जरूरी है। हमें अपने गेमप्ले के अनुसार गन क्लेक्ट करनी चाहिए। अगर आप अग्रेसिव खेलना पसंद करते हैं, तो अपने साथ एक शॉटगन या फिर असॉल्ट राइफल जरूर रखें। आप दूर बैठकर को दुश्मन को नॉक आउट करना चाहते हैं, तो Sniper का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्रेनेड भी पिक करें। इससे आप एक बार में पूरे स्क्वाड को नॉक आउट कर पाएंगे। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
फ्री फायर में मिलने वाली ग्लू वॉल सबसे महत्वपूर्ण आइटम है। इसकी मदद से खुद को विरोधी के हमले से बचाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल गेम के अंतिम जोन में करना चाहिए। इससे आपके जीतने की उम्मीद कई गुना बढ़ जाएगी।
गेम में देखा गया है कि ज्यादातर प्लेयर्स एक्सप्लोसिव और गन कलेक्ट कर लेते हैं, लेकिन मेडिकल किट नहीं उठाते हैं। इसके परिणामस्वरूप वे जल्दी नॉक आउट हो जाते हैं। आप ऐसी गलती न करें। मैच के दौरान Medical Kit जरूर पिक करें। इससे आप गेम में लंबे समय तक सर्वाइव कर पाएंगे।