Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 23, 2024, 12:38 PM (IST)
Free Fire MAX में प्लेयर्स को गेम जीतने के लिए एक से एक अच्छे कॉस्मेटिक आइटम की जरूरत होती है। वे पावरफुल गन और हथगोलों का यूज करते हैं ताकि दुश्मनों को आसानी से और जल्द मार गिराया जा सके। हालांकि, पावरफुल वेपन भी तब ही काम करते हैं, जब आप उन्हें सही तरीके से यूज करेंगे। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में स्मोक ग्रेनेड भी मिलते हैं। जब आपको कुछ समझ न आए और आपके आस-पास कई दुश्मन हों तो स्कोक ग्रेनेड आपको बचने में मदद करते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको यह पता होना चाहिए कि ग्रेनेड का कब और कहां यूज करना है। अगर आपको स्मोक ग्रेनेड का ज्यादा एक्सपीरियंस नहीं है तो परेशान न हों। हम यहां आज प्रो प्लेयर की तरह स्मोक ग्रेनेड का यूज करने के लिए कुछ टिप्स देंगे। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स में थर्ड पार्टी के हमले आपको जीतने से रोकते हैं। इसमें जब आप किसी दुश्मन से उलझ रहे होते हैं तो वे आपको पकड़ लेते हैं। ऐसी स्थिति में दुश्मन से बचने और सुरक्षित स्थान पर भागने के लिए तुरंत कई स्मोक ग्रेनेड का यूज करें ताकि वे आपको देख न पाएं और आप वहां से भाग सकें। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
जब आप कवर में होंते हैं तो आपको आसानी से निशाना बनाया जा सकता है। निशान बन जाने के बाद अपनी लोकेशन बदलने के लिए और सुरक्षित स्थान की ओर जाते समय धुएं के लिए स्मोक ग्रेनेड फेंके। इससे आप दुश्मन की आग से सुरक्षित रहकर धुएं के बीच से निकल पाएंगे। लोकेशन बदलते समय अपने साथियों से कवर फायर देने के लिए जरूर कहें। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
Free Fire MAX में जब आप हॉटड्रॉप पर हों और आपको अपने साथी की मदद करनी हो या खुले मैदान में पड़ा कोई बॉक्स लूटना हो तो स्मोक ग्रेनेड का यूज करें। उस जगह के चारों ओर कुछ फेंकें और जल्दी से अपना काम शुरू कर दें। ऐसा करते समय अपनी जगह पर घूमते या चलते रहें, क्योंकि दुश्मन की गोली आप को न पकड़ ले।
कई बार फाइच के दौरान आपको एक पूरी टीम का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उनका ध्यान भटकाने और सुरक्षित स्थान पर भागने के लिए स्मोक ग्रेनेड का यूज करना चाहिए। इसके अलावा, यह स्ट्रेटजी उन प्लेयर्स के लिए भी काम आती है, जो सोलो बनाम चार मैच खेलना पसंद करते हैं।