Written By Mona Dixit
Edited By: Mona Dixit | Published By: Mona Dixit | Published: Oct 26, 2024, 04:59 PM (IST)
Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई कैरेक्टर मिलते हैं। हर कैरेक्टर की पावर अलग होती है। इस कारण गेमर्स को कोई भी कैरेक्टर सिलेक्ट करने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के नए प्लेयर्स को अक्सर यह कन्फ्यूजन होता है कि कैसे एक अच्छा कैरेक्टर सिलेक्ट करें, जो जीतने में उनकी मदद कर सके आज हम इस आर्टिकल में एक अच्छा कैरेक्टर सिलेक्ट करने की टिप्स दे रहे हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
प्लेयर्स को कोई भी कैरेक्टर सिलेक्ट करने से पहले अपने गेम खेलने के तरीके पर ध्यान देना चाहिए। वे देखें कि क्या वे अग्रेसिव प्लेयर हैं या फिर डिफेंस के साथ खेलते हैं। उसके बाद ही अपने गेमप्ले को सूट करने वाला कैरेक्टर सिलेक्ट करें। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
बता दें कि कैरेक्टर को इन-गेम स्टोर से डायमंड यानी इन-गेम करेंसी के जरिए खरीदा जाता है। डायमंड को असली के पैसों से खरीदा जा सकता है। इस कारण प्लेयर्स को यह भी देखना चाहिए कि कौन सा अच्छा कैरेक्टर कम कीमत में मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
यदि आप अक्सर स्क्वाड या डुओ में खेलते हैं, तो ऐसे कैरेक्टर को सिलेक्ट करें, जिसकी पावर आपके टीम के सदस्यों के लिए फायदेमंद हों। टीम के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल होना जीत की ओर ले जा सकता है।
विभिन्न गेम मोड में अलग-अलग कैरेक्टर की टेस्टिंग करें ताकि उनकी एबिलिटी को समझ सकें और यह जान सकें कि वे आपके गेमप्ले के लिए कौन सा ज्यादा ठीक है।
जब भी कैरेक्टर सिलेक्ट करें तो यह जरूर देखें कि यह कॉम्बिनेशन के लिए कैसे है। कैरेक्टर का कॉम्बिनेशन पेट के साथ भी बनता है। अगर आपके पास पहले से कोई कैरेक्टर है तो दूसरा कैरेक्टर वो सिलेक्ट करें, जो उसके साथ सही काम करे।