Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 09, 2024, 04:47 PM (IST)
Free Fire Max में बने रहने के लिए लूट पाना बहुत जरूरी है। प्रो प्लेयर्स आसानी से अच्छी लूट प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन बिगनर्स के लिए लूट हासिल करना काफी मुश्किल हो जाता है। इस कारण वह गेम से जल्दी नॉक आउट हो जाते हैं और जीतना बहुत कठिन हो जाता है। इसलिए हम इस गेमिंग आर्टिकल में बिगनर्स को कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे गेम लूट पाना काफी आसान हो जाएगा। और पढें: Free Fire MAX में Assault Rifle इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं देखना पड़ेगा हार मुह
फ्री फायर मैक्स में अच्छी लूट प्राप्त करनी है, तो सही लोकेशन पर लैंड करना बहुत जरूरी है। अगर आपने अभी-अभी गेम खेलना शुरू किया गया है, तो आप गेम में क्लॉक टावर और फैक्टरी जैसी लोकेशन पर लैंड करें। यहां से आप अच्छी लूट पाकर गेम में धमाकेदार शुरुआत कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max के सबसे पावर पैक्ड कैरेक्टर, हर मैच में आपको दिलाएंगे जीत
गेम में कार और मोटरबाइक मिलती हैं। अच्छी लूट पाने के लिए आप इन व्हीकल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे फायदा यह होगा कि आप गेम में एक स्थान से दूसरे स्थान पर अन्य खिलाड़ियों से पहले पहुंचकर लूट प्राप्त कर सकेंगे। और पढें: Free Fire Max में मिलेगा पूरा प्रोटेक्शन, Gloo Wall इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये Tips
फ्री फायर मैक्स में मिलने वाले Kelly और Caroline जैसे कैरेक्टर का इस्तेमाल करके अच्छी लूट प्राप्त की जा सकती है। ये कैरेक्टर आपकी मूवमेंट स्पीड बढ़ा देते हैं, जिससे एक जगह से दूसरी जगह जल्दी पहुंचकर लूट हासिल कर सकते हैं। जब भी गेम खेलें, तो कैरेक्टर का जरूर उपयोग करें।
जब भी आप गेम की किसी भी लोकेशन पर लैंड करें, तो आसपास मौजूद बिल्डिंग में पहले दिखने वाले आइटम्स को कलेक्ट करें। इसके साथ ही बिल्डिंग के हर कोने को भी चेक करें। ऐसा करने से आपको गेम में अच्छी लूट मिलेगी।
बिल्डिंग चेक करने के अलावा गेम स्मार्टली खेलें। अपने विरोधियों पर नजर बनाए रखें। जैसे ही कोई विरोधी नॉक आउट होता है, तो उसकी क्रेट लूट लें।
गेम में ऑटो पिकअप फीचर मिलता है। इसका इस्तेमाल करके आप बढ़िया लूट प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपको मैनुअली आइटम पिक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस सुविधा की मदद से आप अतिरिक्त लूट से भी बच सकते हैं।