comscore

Free Fire Max की शॉटगन फाइट्स में मिलेगी जीत, अभी फॉलो करें ये टिप्स

Free Fire Max की स्टार्टिंग में शॉटगन फाइट देखने को मिलती हैं। इनमें जीतना आसान काम नहीं है। अगर आप भी शॉटगन फाइट नहीं जीत पाते हैं, तो हम आपको यहां कुछ टिप्स देंगे, जो आपके बहुत काम आएंगे।

Edited by Ajay Verma |Published: Jul 25, 2024, 12:22 PM (IST)

Highlights

  • Free Fire Max में शॉटगन फाइट देखने को मिलती हैं
  • इन फाइट में जीतना आसान नहीं है
  • हम कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे जीतने में आसानी होगी

Free Fire Max में मिलने वाली शॉटगन बेहद विनाशकारी है। इसका उपयोग करके सीमित जगहों में होने वाली लड़ाई को आसानी से जीता जा सकता है। हालांकि, इस वेपन का इस्तेमाल करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। लिमिटेड रेंज होने के कारण ज्यादातर गेमर्स सही निशाना नहीं लगा पाते हैं, जिसके परिणामस्वारूप वे खुद गेम से बाहर हो जाते हैं। हम इस गेमिंग आर्टिकल में कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे प्लेयर्स को शॉटगन फाइट्स जीतने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं… news और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips

Free Fire Max Tips and Tricks to Win Shotgun Fights

हेडशॉट

फ्री फायर मैक्स में जब भी शॉटगन फाइट्स में एंगेज हो, तो उसके करीब जाकर सिर पर निशाना लगाने का प्रयास करें। इससे दुश्मन एक बार में नॉक आउट हो जाएगा और आपको ज्यादा बुलेट यूज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा करने से आपकी जीत पक्की होगी। news और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

कैरेक्टर

गेम में अलग-अलग पावर से लैस कई कैरेक्टर मिलते हैं। इनमें से एक Hayato Bushido है। यह भेदने की क्षमता के साथ आता है। इसका इस्तेमाल से शॉटगन की बुलेट आर्मर को भेदकर दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाएगी। इससे आपके जीतने और सर्वाइव करने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी। जब भी गेम खेलें, तो इस कैरेक्टर को अपने साथ जरूर रखें। news और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

टाइम

शॉगन रैपिड फायर वेपन नहीं है। यह गन हर शॉट के बाद थोड़ा टाइम लेती है। इस दौरान गेमर्स खुद को दुश्मन के वार से बचाने के लिए कवर जरूर लें। अगर आसपास कोई कवर नहीं है, तो ग्लू वॉल का इस्तेमाल करें या फिर क्राउच करके दुश्मन से दूर जाएं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

लोड

शॉटगन की सबसे बड़ी कमजोरी है, उसका रीलोड टाइम। यह वेपन लोड होने में समय लेता है। कई बार देखा गया है कि प्लेयर्स की शॉटगन फाइट के दौरान खाली हो जाती है और रीलोड के वक्त विरोधी हमला करके उन्हें बाहर कर देते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए हर फाइट के बाद अपनी शॉटगन को लोड करके रखें। ऐसा करने से फाइट में विरोधी को आसानी हराया जा सकेगा।