Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 29, 2024, 10:08 AM (IST)
Free Fire Max भारत में सबसे ज्यादा खेले जाने वाला मोबाइल गेम है। इससे लाखों गेमर्स जुड़े हैं। इसमें कैरेक्टर, बंडल और आउटफिट जैसे आइटम मिलते हैं, जिनसे गेम जीतने में मदद मिलती है। इसके अलावा, गेम में विरोधियों के हमलों से बचने के लिए ग्लू वॉल (Gloo Walls) भी मिलती है। हालांकि, नए खिलाड़ी इन ग्लू वॉल का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इसलिए हम यहां काम के टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे नए प्लेयर बैटलफील्ड में ग्लू वॉल का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips
फ्री फायर मैक्स में दुश्मन से बचने के लिए ग्लू वॉल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे एक्टिव करने के लिए ग्लू वॉल आइकन पर क्लिक करें और उस लोकेशन की ओर निशाना लगाएं, जहां आप इसे प्लेस करना चाहते हैं। इसके बाद ग्लू वॉल खड़ी हो जाएगी और दुश्मन की बुलेट को रोकेगी। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips
ग्लू वॉल का उपयोग करने का सबसे महत्वपूर्ण पहलू सही प्लेसमेंट है। ग्लू वॉल को तैनात करते समय, इलाके, अपने उद्देश्यों और संभावित दुश्मन की हरकतों पर ध्यान दें। चोकपॉइंट, उद्देश्यों के पास या विरोधी की दृष्टि रेखाओं को अवरुद्ध करने के लिए ग्लू वॉल को रखना आपको लड़ाई में महत्वपूर्ण लाभ दे सकता है। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
ग्लू वॉल सिर्फ डिफेंसिव टूल नहीं है बल्कि यह घातक हमलों से बचकर निकलने में भी मदद करता है। इस आइटम का इस्तेमाल करके आप हैवी गन फायर से बचकर निकल सकते हैं। इसके अलावा, आप ग्लू वॉल का उपयोग करके अपनी हेल्थ को भी बढ़ा सकते हैं।
फ्री फायर मैक्स में ग्लू वॉल अपग्रेड करने का ऑप्शन मिलता है। इससे आप ग्लू वॉल की ड्यूरेबिलिटी और इफेक्टिवनेस को बढ़ाया जा सकता है, जिससे आप ज्यादा से ज्यादा दुश्मन के हमलों को झेलकर बैलटफील्ड में बने रह सकते हैं।
ग्लू वॉल के साथ एक्सप्लोसिव या फिर स्मोक ग्रेनेड का इस्तेमाल करके विरोधियों को चकमा देकर नॉक आउट किया जा सकता है और भारी गोलाबारी से बचकर निकला जा सकता है। इस तरह के कॉम्बिनेशन से प्लेयर्स गेम में अंत तक बने रहकर दुश्मनों को बाहर कर सकते हैं।