Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Jan 27, 2025, 10:13 AM (IST)
Free Fire Max में जीत हासिल करने के लिए सही निशाना लगाना बहुत जरूरी है। गेम में प्रो गेमर्स तो आसानी से निशाना लगा लेते हैं, लेकिन नए खिलाड़ियों को टारगेट हिट करने में काफी दिक्कत आती है। इस कारण वे जल्दी नॉक आउट हो जाते हैं। अगर आप भी बिगनर हैं और आपका Aim खराब है, तो यह गेमिंग आर्टिकल आपके काम आएगा। हम आपको यहां कुछ टिप्स देंगे, जिससे आप मोबाइल गेम में सही निशाना लगा पाएंगे और आपके जीतने की उम्मीद बढ़ जाएगी। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips
Free Fire Max में यदि सटीक निशाना लगाना है, तो ट्रेनिंग मोड में जाकर अभ्यास करें। ऐसा करने से आप गेम में आसानी से हेडशॉट लगाकर सामने वाले प्लेयर को नॉक आउट कर सकेंगे। इससे आपके स्किल शार्प होंगे और आप बहुत जल्द नॉब से प्रो बन जाएंगे। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips
गेम में हाई लोकेशन पर पहुंचने का प्रयास करें। इससे फायदा यह होगा कि आप दुश्मन की हर हरकत पर नजर रख सकेंगे और मौका मिलने वाले हेडशॉट लगाकर उसे गेम से बाहर कर पाएंगे। इससे आपकी एक्यूरेसी के साथ Aim बेहतर होगा। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
फ्री फायर मैक्स में मिलने वाले फोरग्रिप, स्कोप और स्टॉक का जरूर इस्तेमाल करें। इन अटैचमेंट से गन का रिकॉइल रेट कम होता है और आसानी से हेडशॉट लैंड किया जा सकता है। अपनी एक्यूरेसी सुधारने के लिए गेमिंग अटैचमेंट का जरूर इस्तेमाल करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा।
गरेना फ्री फायर मैक्स में हाई सेंसिटिविटी होने के कारण सटीक निशाना लगाने में बहुत परेशानी आती है। सटीक हिट के लिए सेंसिटिविटी लेवल को कम करें। इससे आपकी एक्यूरेसी कई गुना बढ़ जाएगी। इससे आप बिना किसी दिक्कत के एक्यूरेट शॉट लगा सकेंगे और आपके जीतने की संभावना बढ़ जाएगी।