comscore

Free Fire Max की मिड रेंज फाइट में जीत होगी पक्की, बस याद रखें ये 4 बातें

Free Fire Max की मिड रेंज फाइट में विरोधी को बाहर करना बहुत मुश्किल है। अगर आप भी गेम में मिड रेंज फाइट नहीं जीत पाते हैं, तो परेशान न हो। हमने नीचे कुछ टिप्स बताएं हैं, जो आपके बहुत काम आएंगे।

Published By: Ajay Verma | Published: May 06, 2024, 10:38 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire Max में मिड रेंज फाइट देखने को मिलती हैं
  • इनमें जीत हासिल करना आसान नहीं है
  • जीतने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में क्लोज और लॉन्ग रेंज के साथ मिड रेंज फाइट्स देखने को मिलती हैं। इन फाइट में विरोधी को नॉक आउट करके मैच जीता जा सकता है। इससे रैंक भी पुश होती है। हालांकि, मिड रेंज फाइट में जीतना बिल्कुल भी आसान नहीं है। ज्यादातर गेमर्स मिड रेंज फाइट में मात खा जाते हैं। इसलिए हम इस गेमिंग आर्टिकल में आज कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे प्लेयर्स को मिड रेंज की फाइट जीतने में आसानी होगी। इससे आपको मैच में लंबे समय तक सर्वाइव करने में मदद मिलेगी और रैंक भी तेजी से बढ़ेगी। news और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

Free Fire Max Tips to win mid range fights

सही वेपन

फ्री फायर मैक्स की मिड रेंज फाइट में एक कदम आगे रहने के लिए सही गन का चयन करना बहुत जरूरी है। इसमें क्लोज और लॉन्ग रेंज की गन काम नहीं आती है। मिड रेंज की फाइट जीतने के लिए आप सब-मशीन गन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह की गन को मिड रेंज के लिए बेहतर ऑप्शन माना गया है। इसकी खूबी है कि इसकी मैगजीन को एक्सटेंड किया जा सकता है। इस पर अलग से स्कोप भी लगाया जा सकता है। news और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

पोजीशन

मिड रेंज फाइट में पोजीशन अहम रोल अदा करती है। इस तरह की फाइट में जीत दर्ज करने के लिए थोड़ी ऊंचाई वाली जगह पर रहें, जिससे आप निशाना लगा पाएंगे। साथ ही, हर फायर के बाद कवर लेते रहें। इससे फायदा यह होगा कि विरोधी आपको नहीं देख पाएगा और आपको उसे नॉक आउट करने का मौका मिल जाएगा।

टीम

फ्री फायर मैक्स की मिड रेंज फाइट्स में जीत हासिल करने के लिए टीम के साथ बेहतर तालमेल रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप टीम के साथ मैच खेलें। इससे आपको मैच जीतने में मदद मिलेगी और आपकी रैंक भी बढ़ेगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ग्रेनेड

फ्री फायर मैक्स में स्मोक और एक्सप्लोसिव ग्रेनेड मिलते हैं। इनकी मदद से मिड रेंज फाइट जीती जा सकती है। सबसे पहले एक्सप्लोसिव ग्रेनेड की बात करें, तो इसके जरिए आप ज्यादा बुलेट यूज किए बिना विरोधी को घायल कर सकते हैं। वहीं, स्मूक ग्रेनेड का उपयोग करके आप दुश्मन के घातक हमले से बचकर निकल सकते हैं। इससे आपको हील करने का मौका भी मिलेगा।