Published By: Mona Dixit | Published: Feb 09, 2023, 02:06 PM (IST)
Garena Free Fire MAX के प्लेयर्स को इवेंट के जरिए कई शानदार रिवॉर्ड पाने का मौका मिलता है। इस समय गेम में कई इवेंट चल रहे हैं। हाल में आए अपडेट के साथ इसमें नया कंटेंट और वेपन ऐड हुए हैं। उसके बाद से गेम और भी मजेदार हो गया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर गरेना ने एक नया इवेंट Super Love पेश किया है। इसमें प्लेयर्स को Valentine Emote जैसे धमाकेदार रिवॉर्ड मिल रहे हैं। आइये, पूरी डिटेल नीचे से जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे दाम में मिल रहा शानदार Evil Slayer बंडल, अनलॉक करने का सुनहरा मौका
डेवलपर ने एक नया इवेंट Super Love गेम में लाइव कर दिया है। इसे Valentine’s Day के लिए लाया गया है। अब गेमर्स अपने इस खास दिन को Valentine इमोट के साथ मना पाएंगे। यह इवेंट का प्राइम रिवॉर्ड है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: इंतजार खत्म, जारी हुए लेटेस्ट रिडीम कोड, फ्री में करें बंपर रिवॉर्ड्स क्लेम
Super Love इवेंट फ्री फायर मैक्स में 8 फरवरी से शुरू हो गया है और 21 फरवरी, 2023 तक चलेगा। इसका मतलब है कि प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए काफी समय है। इमोट के अलावा, इस शानदार इवेंट में गेमर्स के पास अन्य आइटम पाने का मौका भी है। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट और Mr. Bone बंडल
बता दें कि इस इवेंट के जरिए इमोट पाने के लिए प्लेयर्स को डायमंड यानी इन-गेम करेंसी की जरूरत होगी। इवेंट के तहत आपको एक मिनी गेम खेलना होगा। इसमें आपको हार्ट टोकन पाने के लिए बिखरे गेम बोर्ड पर कुछ तीर मारने होंगे।
आप जितने चाहें उतने तीर मार सकते हैं, जब तक कि आपके पास पर्याप्त डायमंड हों। एक शॉट की कीमत 40 डायमंड है। कुल पांच शॉट्स के लिए गेमर्स 180 डायमंड खर्च कर सकते हैं। इससे आपके एक ही समय में कई रिवॉर्ड पाने की संभावना बढ़ जाएगी।
पर्याप्त Heart Tokens पाने के बाद गेमर्स एक्सचेंज स्टोर पर जाकर उनके बदले रिवॉर्ड एक्सचेंज कर सकते हैं।
चूंकि Free Fire MAX का यह इवेंट 21 फरवरी, 2023 तक चलेगा, इसलिए आपके पास अभी भी गेम खेलकर रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। यह आपको स्टोर से कुछ बंडलों को अनलॉक करने में मदद करेगा और आप आसानी से गेम जीत पाएंगे।