Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: May 10, 2024, 12:58 PM (IST)
Free Fire MAX में एक नया समर इवेंट चल रहा है। यह अपने साथ कुछ सब इवेंट भी लेकर आया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स के इंडियन सर्वर पर समर गोल्ड ड्रॉ इवेंट लाइव हो गया है। यह समर इवेंट 2024 का हिस्सा है। इसे चार अलग-अलग फॉर्मेट समर गोल्ड रॉयल, समर गोल्ड ड्रॉप, समर आफटरमैच ड्रॉप और समर होमवर्क में लॉन्च किया गया है। इस आर्टिकल में हम Summer Gold Royale इवेंट के बारे में डिटेल में बात करेंगे। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू
लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स में एक नया गोल्ड रॉयल लाइव हो गया है। यह इवेंट 6 मई, 2024 को लाइव हुआ था और 2 जून तक चलेगा। बाक लक रॉयल की तरह ही प्लेयर्स को इसमें भी स्पिन करना होगा। स्पिन करने पर गेमर्स को प्राइज लिस्ट में से कोई एक रिवॉर्ड मिलेगा। वह रिवॉर्ड दोबार स्पिन करने पर नहीं दिया जाएगा। इस प्रकार गेमर्स एक-एक स्पिन करके प्राइज पूल के सभी रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
गेमर्स को डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करके स्पिन करने होंगे। हालांकि, प्लेयर्स को हर रोज एक एक स्पिन फ्री मिलेगा। इसके बाद स्पिन करने के लिए डायमंड खर्च करने होंगे। एक स्पिन की कीमत 1000 गोल्ड कॉइन्स है। वहीं, 10+1 स्पिन की कीमत 10000 गोल्ड है। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
इस तरह आप आसानी से कम डायमंड खर्च करके एक से एक अच्छे आइटम अपने नाम कर सकते हैं। इवेंट खत्म होने से पहले इसका लाभ उठा लें।