Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: May 10, 2024, 12:58 PM (IST)
Free Fire MAX में एक नया समर इवेंट चल रहा है। यह अपने साथ कुछ सब इवेंट भी लेकर आया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स के इंडियन सर्वर पर समर गोल्ड ड्रॉ इवेंट लाइव हो गया है। यह समर इवेंट 2024 का हिस्सा है। इसे चार अलग-अलग फॉर्मेट समर गोल्ड रॉयल, समर गोल्ड ड्रॉप, समर आफटरमैच ड्रॉप और समर होमवर्क में लॉन्च किया गया है। इस आर्टिकल में हम Summer Gold Royale इवेंट के बारे में डिटेल में बात करेंगे। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स में एक नया गोल्ड रॉयल लाइव हो गया है। यह इवेंट 6 मई, 2024 को लाइव हुआ था और 2 जून तक चलेगा। बाक लक रॉयल की तरह ही प्लेयर्स को इसमें भी स्पिन करना होगा। स्पिन करने पर गेमर्स को प्राइज लिस्ट में से कोई एक रिवॉर्ड मिलेगा। वह रिवॉर्ड दोबार स्पिन करने पर नहीं दिया जाएगा। इस प्रकार गेमर्स एक-एक स्पिन करके प्राइज पूल के सभी रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
गेमर्स को डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करके स्पिन करने होंगे। हालांकि, प्लेयर्स को हर रोज एक एक स्पिन फ्री मिलेगा। इसके बाद स्पिन करने के लिए डायमंड खर्च करने होंगे। एक स्पिन की कीमत 1000 गोल्ड कॉइन्स है। वहीं, 10+1 स्पिन की कीमत 10000 गोल्ड है। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
इस तरह आप आसानी से कम डायमंड खर्च करके एक से एक अच्छे आइटम अपने नाम कर सकते हैं। इवेंट खत्म होने से पहले इसका लाभ उठा लें।