comscore

Free Fire MAX में फ्री मिल रहा गोल्ड, आया नया इवेंट

Free Fire MAX में Summer Gold drop इवेंट चल रहा है। इसमें प्लेयर्स को फ्री गोल्ड मिल रहा है। गेमर्स फ्री में बिना डायमंड खर्च किए गोल्ड पा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए टास्क करना होगा।

Published By: Mona Dixit | Published: May 14, 2024, 02:24 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire MAX में Summer Gold drop इवेंट चल रहा है। इसमें प्लेयर्स को फ्री गोल्ड मिल रहा है। गेमर्स फ्री में बिना डायमंड खर्च किए गोल्ड पा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए टास्क करना होगा।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में एक नया Summer Gold Drop इवेंट आया है। यह प्लेयर्स को गोल्ड पाने का मौका दे रहा है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में हाल ही में फ्री फायर मैक्स में समर इवेंट 2024 चल रहा है। इसके तहत गेम में कई सब इवेंट भी लाए गए हैं। इसमें से एक Summer Gold Drop है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इवेंट में प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर क्या मिल रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम

Free Fire MAX Summer Gold Grop Event

फ्री फायर मैक्स में एक नया गोल्ड ड्रॉ इवेंट 6 मई, 2024 से शुरू हो चुका है। इस इवेंट में प्लेयर्स को गोल्ड पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए 2 जून, 2024 तक का मौका है। इसका मलतब है कि गेम में इवेंट 2 जून तक चलेगा। हालांकि, इसके लिए प्लेयर्स को कुछ स्पेसिफिक टास्क पूरे करने होंगे। फ्री फायर मैक्स इवेंट में करने वाले टास्क की लिस्ट नीचे दी गई है। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

टास्क लिस्ट

  • BR, CS, LW मोड में एक मैच खेलने पर प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर 100 फ्री फायर मैक्स गोल्ड मिल रहा है।
  • इन मोड में दो मैच खेलकर गेमर्स 200 फ्री फायर मैक्स गोल्ड पा सकते हैं।
  • पांच मैच खेलने पर प्लेयर्स को 200 फ्री गोल्ड मिलेगा।
  • इवेंट में आठ मैच खेलकर गेमर्स 500 गोल्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं।
  • 10 मैच खेलने पर गेमर्स 500 गोल्ड पा सकते हैं।
  • इन सभी मोड में 12 मैच खेले जाने पर 500 फ्री गोल्ड पाने का मौका मिल रहा है।

इवेंट तक पहुंचने का तरीका

  • प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में फ्री फायर मैक्स ओपन करना होगा
  • उसके बाद होम पेज पर आ रहे इवेंट सेक्शन में जाएं। यह आपको स्क्रीन पर लेफ्ट साइड में मिलेगा।
  • फिर आपको गोल्ड ड्रॉप सिलेक्ट करना है। ऐसा करते ही इवेंट पेज ओपन हो जाएगा।
  • इसके बाद आपको टास्क पूरा करने के बाद रिवॉर्ड के सामने आ रहे क्लेम बटन पर क्लिक करना होगा।

इस तरह आप जो टास्क पूरा करते जाएंगे, उसमें मिल रहे रिवॉर्ड के सामने दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक कर दें। आप ऐसा करके सारे रिवॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। इस मौके को हाथ से न जाने दें। news और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट