comscore

Free Fire Max में Anemo Breezer बंडल पाने का मौका, नए इवेंट में कम लगेंगे डायमंड्स

Free Fire Max में Stormer ring इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट में Anemo Breezer बंडल पाने का मौका मिल रहा है। यहां देखें ऑफर।

Edited by Manisha |Published: Jul 07, 2024, 03:46 PM (IST)

Highlights

  • Free Fire Max में नया Stormer ring इवेंट हुआ शुरू
  • Anemo Breezer बंडल पाने का मौका
  • यूनिवर्सल रिंग टोकन एक्सचेंज में मिलेंगे रिवॉर्ड

Free Fire Max में नया Stormer Ring इवेंट शुरू हो गया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को Anemo Breezer Bundle Male, Anemo Breezer Bundle Female, Backpack- Anemo Holder, Skyboard- Anomo Flyer जैसे कई धांसू रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, इस इवेंट में आम दिनों के मुकाबले कम डायमंड्स खर्च करके रिवॉर्ड पाया जा सकता है। हर इवेंट की तरह इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आपको स्पिन करना होगा। आइए जानते हैं इस इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire Max में नया Stormer Ring इवेंट लाइव हो गया है। यह इवेंट हफ्तेभर चलेगा। इसका मतलब यह है कि इस इवेंट में हिस्सा लेकर आप ग्रैंड रिवॉर्ड्स पर अपना लक अजमा सकते हैं। जैसे कि हमने बताया इस इवेंट में Anemo Breezer बंडल, बैकपैक व स्काईबोर्ड पाने का मौका मिल रहा है। news और पढें: Dell ने भारत में लॉन्च किए 3 नए Gaming Laptop, Nvidia के ग्राफिक्स कार्ड और Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर से है लैस

Stormer Ring इवेंट में स्पिन की कीमत

हर इवेंट की तरह Stormer Ring इवेंट में भी रिवॉर्ड पर अपा लक अजमाने के लिए आपको डायमंड्स खर्च करने होंगे। हालांकि, इस इवेंट की खास बात यह है कि इस इवेंट में स्पिन की कीमत अन्य इवेंट के स्पिन से काफी कम है। गेम डेवलपर कंपनी स्पिन पर अभी 50 प्रतिशत तक का ऑफ दे रही है। ऐसे में जहां 1 स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स होती है, वहीं अभी 1 स्पिन के लिए आपक सिर्फ 10 डायमंड्स ही खर्च करने होंगे। वहीं, 10+1 स्पिन की कीमत अभी 200 डायमंड्स है, लेकिन डिस्काउंट के बाद आपको 11 स्पिन के लिए सिर्फ 100 डायमंड्स ही खर्च करने होंगे। news और पढें: Mobile Games में Lag कम करने के 7 आसान तरीके

रिवॉर्ड-

1. Anemo Breezer Bundle Male

2. Anemo Breezer Bundle Female

3. Backpack- Anemo Holder

4. Skyboard- Anomo Flyer

6. 7th Anniversary Avatar

7. 7th Anniversary Banner

8. x1 Universal Ring Token

9. x2 Universal Ring Token

10. x3 Universal Ring Token

11. x5 Universal Ring Token

12. x10 Universal Ring Token

इवेंट में हिस्सा लेने का तरीका-

1. Free Fire Max के Stormer Ring इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आपको अपने फोन में फ्री फायर मैक्स ऐप ओपन करनी होगी।

2. इसके बाद इवेंट सेक्शन में आपको Stormer Ring इवेंट का बैनर दिखेगा।

3. इस बैनर पर क्लिक करके आप इस इवेंट में हिस्सा ले सकेंगे।

4. आपको इसके लिए डायमंड्स खर्च करने होंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

5. इस इवेंट में आपको रिवॉर्ड के तौर पर यूनिवर्सल रिंग टोकन भी मिल रहे हैं, जिनको एक्सचेंज कराकर आप ग्रैंड प्राइज के लिए क्लेम कर सकते हैं।