Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 26, 2024, 08:42 AM (IST)
Free Fire Max में गेमर्स के लिए स्पेशल Staple Wanderer Bundle जोड़ा गया है। इसका इस्तेमाल करके गेम में अपने कैरेक्टर को फंकी लुक दिया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इसे Daily Special सेक्शन से आधी कीमत पर खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि डेली स्पेशल सेक्शन में रोजाना नए-नए आइटम जोड़े जाते हैं। आम स्टोर की तुलना में यहां बहुत सस्ते में लगभग सभी आइटम्स मिलते हैं। इस सेक्शन से खरीदारी करने पर डायमंड की बचत होती है। और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट
फ्री फायर मैक्स के डेली स्पेशल सेक्शन में आज बहुत कुछ मिल रहा है। सबसे पहले Staple Wanderer Bundle की बात करें, तो इसे 899 डायमंड की बजाय 449 डायमंड यूज करके खरीदा जा सकता है। इसमें Chips Case लूट बॉक्स 299 डायमंड की जगह 149 डायमंड में मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में Party Dance Emote अनलॉक करने का सुनहरा मौका, Daily Special से आधी कीमत में करें अपने नाम
डेली स्पेशल सेक्शन से BP S10 Token को 5 डायमंड और Blood Buster (Head) को 249 डायमंड में खरीदा जा सकता है। इनकी असल कीमत क्रमश: 10 डायमंड और 499 डायमंड है। वहीं, Nightslayer Loot Crate व Dragon Bite ग्लू वॉल स्किन को 20 डायमंड और 199 डायमंड में खरीदा जा सकता है। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए गुड न्यूज, आधे डायमंड में मिल रहा Airspeed Ace Bundle
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल सेक्शन गेमर्स के लिए 24 घंटे तक लाइव रहता है। समय पूरा होने के बाद स्टोर अपने आप नए आइटम के साथ अपडेट हो जाता है। यही कारण है कि स्टोर में मिलने वाले आइटम को 24 घंटे के भीतर खरीदना पड़ता है।