Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 24, 2025, 10:28 AM (IST)
Free Fire Max X Squid Game के कोलेब्रेशन से गेम काफी मजेदार बन गया है। इस साझेदारी से बैटलरॉयल गेम में बंडल जैसे नए आइटम देखने को मिले हैं। इसके साथ नए-नए गेमिंग इवेंट भी लाइव हुए हैं। इनमें जबरदस्त रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं। हम आपको इस गेमिंग आर्टिकल में स्क्विड गेम से इंस्पायर्ड टॉप क्लास इवेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें बंडल समेत कई एक्सक्लूसिव आइटम मिल रहे हैं, जो आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे और आपके कैरेक्टर को नया लुक भी मिलेगा। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स का यह फेडेड व्हील इवेंट है। इस स्पेशल इवेंट में स्क्विड गेम वाला खास Player Bundle दिया जा रहा है। इसके साथ क्यूब फ्रैगमेंट, रिवरडस्ट स्प्लैशर वेपन लूट क्रेट मिल रही है। इसके साथ आर्मर और सप्लाई क्रेट भी दी जा रही है। इन सभी को पाने के लिए गेमर्स को स्पिन करना होगा, जिसके लिए डायमंड खर्च करने पड़ेंगे। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
Squid Game Ring फ्री फायर मैक्स का लक रॉयल इवेंट है, जिसमें मुख्य रिवॉर्ड के तौर पर Red Light, Green Light Gloo Wall स्किन और Pink Guard Super Bundle दिया जा रहा है। इसके अलावा, इवेंट से Pink Guard Token को भी क्लेम किया जा सकता है। इसके लिए भी स्पिन करना होगा। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Russian Roulette टास्क बेस्ड इवेंट है। यानी कि गेमर्स को इस इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए टास्क को पूरा करना होगा। इनाम की बात करें, तो इसमें गोल्ड रॉयल वाउचर और Pink Soldiers वॉइस पैक मिल रहा है। साथ ही, Crowned Conqueror वेपन स्किन भी दी जा रही है। यह इवेंट आपको इवेंट्स सेक्शन मिलेगा।
लकी व्हील इवेंट में Squid Game वाला VIP और Front Man मास्क मिल रहा है। इन दोनों की कीमत बहुत ज्यादा है, लेकिन इवेंट में मिलने वाले डिस्काउंट से इसे कम डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।