Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 30, 2025, 08:32 AM (IST)
Free Fire Max में गेमर्स के लिए Daily Special स्टोर लाइव हो गया है। इस गेमिंग स्टोर में आज यानी 30 मार्च, 2025 को खास इमोट के साथ-साथ स्पेशल बंडल और वेपन लूट क्रेट मिल रही है, जिससे गन स्किन पाई जा सकती है। इसके अलावा, स्काईबोर्ड और बीपी एस9 टोकन मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि इन सभी आइटम को आधे दाम पर प्राप्त किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Daily Special स्पेशल स्टोर गेमर्स के लिए अगले 19 घंटे तक लाइव रहेगा। इस बीच डायमंड खर्च करके Smash The Feather इमोट, Coral Rebel Bundle, Skyboard-Hysterical Cackle, Pants और Night Bite वेपन क्रेट को 50 प्रतिशत की छूट पर खरीदा जा सकता है। नीचे जानते हैं कितने डायमंड पर क्या मिलेगा… और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
गेम मेकर गरेना की ओर से लाइव किए गए स्पेशल स्टोर में आम स्टोर के मुकाबले आधे दाम में गेमिंग आइटम मिलते हैं। इस स्पेशल स्टोर से उन गेमर्स को आइटम खरीदने का मौका मिलता है, जो ज्यादा डायमंड खर्च नहीं कर पाते हैं। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस