comscore

Free Fire MAX में Silence Ring इवेंट की एंट्री, Blade of the Silence बंडल पाने का मौका

Free Fire MAX में Silence Ring इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट में आपको Blade of the Silence बंडल पाने का मौका मिल रहा है। यहां जानें कैसे फ्री में रिवॉर्ड को करें क्लेम।

Edited by Manisha |Published: Jun 16, 2024, 01:57 PM (IST)

Highlights

  • Free Fire MAX में नया इवेंट हुआ शुरू
  • Blade of the Silence बंडल पाने का मौका
  • रिवॉर्ड पाने के लिए डायमंड्स करने होंगे खर्च

Free Fire MAX में नया Silence Ring इवेंट जोड़ दिया गया है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को शानदार Blade of the Silence bundle, गन स्किन, बैकपैक जैसे प्रीमियम रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिलेगा। हालांकि, अन्य लक रॉयल की तरह इस इवेंट में मिलने वाले रिवॉर्ड्स को क्लेम करने के लिए प्लेयर्स को अपने डायमंड्स खर्च करने पड़ेंगे। अगर आप इन एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स पर अपना लक अजमाना चाहते हैं, तो यह जान लें इस इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire MAX ने Silence Ring इवेंट आज 16 जून 2024 को गेम में जोड़ा है। यह इवेंट 2 हफ्तों तक लाइव रहेगा। इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आपको अपने डायमंड्स खर्च करने होंगे। डायमंड्स स्पिन करने पर आपको Silence Ring इवेंट के रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिलेगा। news और पढें: Dell ने भारत में लॉन्च किए 3 नए Gaming Laptop, Nvidia के ग्राफिक्स कार्ड और Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर से है लैस

रिवॉर्ड्स की लिस्ट-

1. Blade of the Silence bundle news और पढें: Mobile Games में Lag कम करने के 7 आसान तरीके

2. AWM- Breath of Silence

3. Parang- Slice of Silence

4. Backpack- Bag of Silence

5. Silence Camel Band

6. Silence Mule Band

7. Happy Lamb Shouldering

8. x1 Universal Ring Token

9. x2 Universal Ring Token

10. x3 Universal Ring Token

11. x5 Universal Ring Token

12. x10 Universal Ring Token

स्पिन की कीमत-

जैसे कि हमने बताया अन्य लक रॉयल इवेंट की तरह इस इवेंट के रिवॉर्ड को क्लेम करने के लिए आपको अपनी इन-गेम करेंसी डायमंड्स खर्च करनी होगी। रिवॉर्ड के लिए आपको इवेंट में स्पिन करना होगा, जिसकी कीमत डायमंड्स में होती है। इस इवेंट में 1 स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स है। वहीं, 10+1 स्पिन के लिए आपको 200 डायमंड्स खर्च करने होंगे। स्पिन करके आप रिवॉर्ड व यूनिवर्सल टोकन पा सकते हैं। यूनिवर्सल टोकन को एक्सचेंज करके आप रिवॉर्ड पर क्लेम कर सकते हैं। Blade of the Silence bundle के लिए आपके पास 200 यूनिवर्सल टोकन होने चाहिए। Parang- Slice of Silence के लिए 150 टोकन की जरूरत होगी। वहीं, Happy Lamb Shouldering के लिए 60 टोकन लगेंगे।

इवेंट में कैसे लें हिस्सा-

1. Silence Ring इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में Free Fire Max गेम ओपन करना होगा।

2. अब इवेंट सेक्शन में दिख रहे Silence Ring सेक्शन पर जाएं।

3. इसके बाद आप डायमंड्स खर्च करके स्पिन कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

4. हर स्पिन पर रिवॉर्ड के लिए अपना लक आजमा सकते हैं।