Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 22, 2023, 02:29 PM (IST)
Free Fire MAX OB41 अपडेट लाइव हो गया है। इसके बाद से गेम में कई शानदार फीचर्स और इवेंट आए हैं। फ्री फायर मैक्स में अब Rampage: Finale इवेंट आ गया है। इसमें प्लेयर्स को Ink Flow Bundle, pet स्किन, blade और अवतार जैसे कई आइटम मिल रहे हैं। प्लेयर्स के पास अभी इन्हें पाने का अच्छा मौका है। इसकी डिटेल के लिए आगे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम Free Fire MAX में एक नया Rampage Finale Showdown ऐड हो गया है। यह 3 सितंबर, 2023 तक चलेगा। इसका मतलब है कि प्लेयर्स के पास आइटम पाने के लिए पर्याप्त समय है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
इन आइटम को पाने के लिए प्लेयर्स को डेली मिशन पूरे करने होंगे। मिशन पूरा करने पर गेमर्स को टोकन मिलेंगे। फिर आप होराइजन का सामना करते समय रैम्पेज की प्रोग्रेस को बढ़ाने के लिए इन टोकन को इंसर्ट कर सकते हैं। इसकी प्रोग्रेस समय के साथ अपने आप बढ़ जाएगी। जैसे-जैसे आप अधिक बैटल पॉइंट जमा कर लेंगे। वैसे-वैसे रिवॉर्ड अनलॉक होते जाएंगे। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
250 बैटल पॉइंट्स पाने में बहुत अधिक समय नहीं लगेगा। ऐसा करके आप सभी आइटम अनलॉक कर पाएंगे।