Published By: Harshit Harsh | Published: Jan 27, 2023, 09:24 AM (IST)
Free Fire Max Indian server redeem code: फ्री फायर मैक्स गेम डेवलपर गरेना ने भारतीय सर्वर के लिए कुछ खास रिडीम कोड्स जारी किए हैं। बैटल रॉयल गेम खेलने वाले प्लेयर्स इन रिडीम कोड्स का इस्तेमाल करके फ्री में असॉल्ट फोर्स बंडल और जंगल हैट पा सकते हैं। गेम डेवलपर्स ने भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रेटिट्यूड के तौर पर ये नए रिडीम कोड्स जारी किए हैं। ये रिडीम कोड्स सीमित समय के लिए वैलिड हैं और इन्हें केवल भारतीय सर्वर में ही इस्तेमाल किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Deep Aqua Bundle पाने का मौका, Daily Special से ऐसे करें Claim
फ्री फायर मैक्स बैटल रॉयल गेम के लिए डेवलपर्स समय-समय पर कई आइटम जारी करते हैं। फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स के ये रिडीम कोड्स सीमित समय के लिए वैलिड होते हैं और रीजन स्पेसिफिक होते हैं। ऐसे में कई प्लेयर्स को इन कोड्स को रिडीम करने में Error मैसेज मिलता है। ऐसे प्लेयर्स को फ्री फायर मैक्स के इन-गेम इवेंट में भाग लेकर फ्री आइटम्स प्राप्त कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max के सबसे बेस्ट Luck Royale इवेंट, सस्ते में पाएं प्रीमियम Emote और Skin
फ्री फायर गेम को भारत में इस साल की शुरुआत में बैन कर दिया गया। गरेना के इस बैटल रॉयल गेम का मैक्स वर्जन हालांकि बैन नहीं है और भारत में डाउनलोड और खेलने के लिए उपलब्ध हैं। इन दोनों गेम्स के गेम-प्ले में कोई अंतर नहीं है। प्लेयर्स एक ही फ्री फायर आईडी से दोनों गेम्स खेल सकते हैं। और पढें: Garena Free Fire Max: आज के कोड से मिल रहे धांसू Rewards, पाने के लिए करें रिडीम
Redeem code: FGN9QQSV31XZ
Rewards: Assault Force Bundle and Jungle Hat
– सबसे पहले Free Fire Redeem Code वेबसाइट (https://reward.ff.garena.com/) पर जाएं।
– इसके बाद अपने Free Fire अकाउंट में लॉग-इन करें।
– अकाउंट में लॉग-इन करते ही ये आपको कोड को रिडीम करने का विकल्प देगा।
– भारतीय यूजर्स के लिए यह ऑटोमैटिक भारतीय रीजन सेट कर देगा।
– रिडीम कोड डालने के साथ ही आपको सक्सेस का मैसेज आएगा
नोट- फ्री फायर गेम भारत में बैन है। साथ ही, गेम के लिए जारी होने वाले रिडीम कोड रीजन स्पेसिफिक होते हैं। साथ ही, ये केवल कुछ देर के लिए ही वैलिड होते हैं।