Written By Mona Dixit
Edited By: Mona Dixit | Published By: Mona Dixit | Published: Mar 14, 2025, 09:00 AM (IST)
Free Fire MAX Redeem Codes for 15 March 2025: फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड में प्लेयर्स को कई धमाल आइटम जैसे वेपन स्किन और कैरेक्टर आदि मिल रहे हैं। आज के लिए जारी हुए रिडीम कोड में गेमर्स एक से एक अच्छे आइटम अपने नाम कर सकते हैं। रिडीम कोड की खास बात यह है कि प्लेयर्स को इनके जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी की जरूरत नहीं होती है। वे फ्री में ही काफी कुछ पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रही Gloo Wall-Stickly Sweet स्किन, पाने के लिए करें यह काम
अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena समय-समय पर रिडीम कोड जारी करता रहता है। हर रीजन के लिए अलग कोड आता है और ये नंबर और अक्षर से मिलकर बने होते हैं। इन्हें समय रहते रिडीम करना पड़ता है, क्योंकि कुछ टाइम बाद अपने आप एक्सपायर हो जाते हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: फ्री में चाहिए गेमिंग आइटम, अभी रिडीम करें नए कोड
ये रिडीम कोड बिना डायमंड खर्च किए ही रिवॉर्ड के तौर पर कई बेहतरीन इन-गेम कॉस्मेटिक आइटम देते हैं, जो जीतने में प्लेयर्स की मदद करते हैं। रिडीम कोड की सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को कोई टास्क भी नहीं करना होता है। वे बिना कुछ किए ही फ्री में रिवॉर्ड पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया नया Ring इवेंट, Mid-Night Clown समेत मिल रहे 5 धमाकेदार बंडल
फ्री फायर भारत में बैन है। हालांकि, इसका बेहतर ग्राफिक्स वर्जन फ्री फायर मैक्स अभी भी खेला जा सकता है। रिडीम कोड दोनों वर्जन के लिए एक ही होते हैं।