Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 26, 2024, 06:11 PM (IST)
Free Fire MAX में प्लेयर्स के लिए कई धमाल इवेंट आए हैं। गेमर्स इन इवेंट के जरिए एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं। गेमर्स को ये आइटम फ्री में मिल रहे हैं। उन्हें डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, प्लेयर्स को ये आइटम पाने के लिए कुछ आसान टास्क करने होंगे। गेम में एक Frenzy Fire इवेंट चल रहा है। इस इवेंट में गेमर्स को गोल्ड कोइन्स के साथ-साथ वेपन लूट क्रेट और काफी कुछ मिल रहा है। आइये, ये सभी आइटम पाने का तरीका जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम
लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में प्लेयर्स के लिए यह एक नया इवेंट 23 नवंबर, 2024 को लाइव हो गया है। गेम में इवेंट 8 दिसबंर, 2024 तक लाइव रहेगा। गेमर्स को इस इवेंट में रिवॉर्ड के तौर पर 500 गोल्ड कोइन्स, Blue Lock Banner, वेपन लूट क्रेट, Blue lock- Parachute और Vector- Blue Lock पाने का मौका मिल रहा है। अलग-अलग आइटम पाने के लिए विभिन्न टास्क पूरे करने होंगे। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips
गेमर्स के पास ये आइटम्स पाने का अच्छा मौका है। इन आइटम्स की मदद से वे अपने गेम को मजेदार बना सकते हैं। साथ ही, जीतने में भी उन्हें काफी मदद मिलेगी। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका