comscore

Free Fire MAX में आने वाला है नया इवेंट, मिलेगा बंडल समेत बहुत कुछ

Free Fire MAX में जल्द एक नया Ramadan इवेंट आने वाला है। यह इवेंट प्लेयर्स को फ्री रिवॉर्ड पाने का मौका देगा। इवेंट में बंडल के साथ-साथ और भी कई और आइटम मिलेंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 30, 2024, 04:47 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire MAX में एक नया Ramadan इवेंट आने वाला है।
  • इसमें प्लेयर्स बंडल और बहुत कुछ पा सकेंगे।
  • इवेंट 4 अप्रैल को गेम में लाइव हो सकता है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में जल्द एक नया इवेंट आने वाला है। हालांकि, अभी लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने इस संबंध में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लोकप्रिय डेटा माइनर ने अपकमिंग इवेंट Ramadan Royale की जानकारी दी है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह एक लक रॉयल है। इसे आने वाले समय में गेम में लाइव किया जाएगा। यह प्लेयर्स को की रिवॉर्ड पाने का मौका देगा। आइये, जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू

Free Fire MAX Ramadan Event

डेटा माइनर @pureleaks_Ofc ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके Free Fire MAX के इस नए अपकमिंग इवेंट की जानकारी दी है। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चला है कि फ्री फायर मैक्स में Ramadan इवेंट 4 अप्रैल, 2024 से शुरू हो जाएगा। इस इवेंट में प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर Huge Feast emote, Camel Bundle, Katana-Glistening Daystar और Stardust Checker (Mask) मिलेंगे। news और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips

इसे अलावा, यह इवेंट प्लेयर्स को और भी कई धमाल आइटम रिवॉर्ड के तौर पर देगा। इसमें स्किन और बंडल शामिल होंगे। चूंकि, यह लक रॉयल है। इस कारण प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए कुछ डायमंड खर्च करने होंगे। news और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PURE_LEAKS_OFC (@pureleaks_ofc)

लीक हुए वीडियो के अनुसार, हर स्पिन की कीमत 20 डायमंड होगी और 10+1 स्पिन के सेट की कीमत 200 डायमंड होगी। प्लेयर्स को हर स्पिन पर प्राइज पूल में से एक रेंडम प्राइज पाने का मौका मिलेगा। एक स्पिन में जो आइटम मिल जाएगा, वह रिवॉर्ड दोबार स्पिन करने पर नहीं दिया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

जैसा कि हमने ऊपर बताया गया है कि अभी गरेना से इस इवेंट को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। जल्द उम्मीद है कि डेवलपर इससे संबंधित जानकारी शेयर कर सकता है।

कैसे पा सकेंगे रिवॉर्ड?

  • इस इवेंट के जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में फ्री फायर मैक्स ओपन करना होगा।
  • उसके बाद होम पेज पर लेफ्ट साइड में आ रहे इवेंट सेक्शन में से लक रॉयल पर क्लिक करें।
  • अब लेफ्ट साइड में कई लक रॉयल के ऑप्शन आएंगे। यहां आपको Ramadan सिलेक्ट करना होगा।
  • फिर आप इवेंट पेज पर पहुंच जाएंगे। अब स्पिन करें और रिवॉर्ड पा लें। इस तरह आप आसानी से कम डायमंड में एक से एक अच्छे आइटम अपने नाम कर सकते हैं।