Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 11, 2025, 10:25 AM (IST)
Free Fire Max में इस समय अलग-अलग इवेंट लाइव हैं। इनमें कई लक रॉयल इवेंट हैं, तो कई टास्क बेस्ड इवेंट चल रहे हैं। इन ही में से एक Flame Arena FireFight इवेंट है। इसमें Party Animal स्किन मिल रही है, जो दिखने में बहुत यूनीक है। इससे गन की रेंज बढ़ेगी, जिससे निशाना लगाने में आसानी होगी। इसके अलावा, इवेंट से लक रॉयल वाउचर और Flame Arena बैट को भी फ्री में क्लेम किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में मिल रहा शानदार Beat Beast बंडल, अनलॉक करने के लिए अभी करें यह काम
अगर आप फ्री फायर मैक्स गेम खेलते हैं और वेपन स्किन, वाउचर और बैट स्किन पाना चाहते हैं, तो यह इवेंट आपके लिए है। इसमें आप बिना डायमंड के आइटम्स को अनलॉक कर सकते हैं। आइए नीचे जानते हैं इवेंट से जुड़ी पूरी डिटेल… और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes Today 21 February 2026: भारतीय सर्वर के कोड रिलीज, फ्री में पाएं फाडू Rewards
गरेना फ्री फायर मैक्स का फ्लेम एरिना फायरफाइट इवेंट 9 नवंबर को लाइव हुआ है। यह 16 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान आप इवेंट में मिलने वाले टास्क को पूरा करके ईनाम जीत सकते हैं। इस शानदार इवेंट में Luck Royale Voucher, Bat-Flame Arena और Party Animal Weapon Loot Crate मिल रही है, जिसे ओपन करके Party Animal स्किम पाई जा सकती है। इन सभी आइटम के लिए यहां बताए गए टास्क को पूरा करना होगा। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए अच्छी खबर, आधी कीमत में मिल रहा Golden Roar बंडल
1. स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लीजिए।
2. होम स्क्रीन में लेफ्ट कॉर्नर में बने इवेंट सेक्शन पर टैप करिए।
3. अब फ्लेम एरिना टैब दबाएं।
4. यहां आपको टॉप पर ‘Flame Arena FireFight’ इवेंट दिखेगा, उस टैप करें।
5. अब टास्क पढ़कर गेम में पूरा करें और दोबारा इस सेक्शन में आएं।
6. क्लेम बटन दबा दें।
7. इसके बाद आपको आइटम मिल जाएंगे।