Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 19, 2024, 11:08 AM (IST)
Free Fire MAX में एक नया इवेंट Parafal Royale इवेंट लाइव हो गया है। इसके जरिए प्लेयर्स रिवॉर्ड के तौर पर Parafal – Flames Undying जैसे आइटम पा सकते हैं, जिन्हें इन-गेम स्टोर से खरीदने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने होते हैं। इवेंट वेपन लूट क्रेट और आउटफिट पाने का मौका मिल रहा है। इवेंट के नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें गेमर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करने होंगे। स्पिन के लिए डायमंड की जरूरत होगी। हालांकि, इसमें खर्च हुए डायमंड की संख्या इन-गेम स्टोर से खरीदने से काफी कम है। आइये, इवेंट के बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम
Free Fire MAX Parafal Royale इवेंट 9 मार्च को शुरू हो चुका है। यह दो हफ्ते तक गेम में चलेगा। इसका मतलब है कि आप अभी भी इसके जरिए रिवॉर्ड में धमाल आइटम पा सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इवेंट में एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड है। वहीं, 10+1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड है। प्लेयर्स को 50 स्पिन के भीतर ग्रैंड प्राइज मिलने की गारंटी है। 1000 स्पिन के बाद प्लेयर्स एक गन स्किन भी पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका