Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Jun 13, 2025, 09:58 AM (IST)
Free Fire Max में जीतने के लिए केवल बेहतर स्किल की जरूरत नहीं होती बल्कि गेमिंग आइटम्स की भी जरूरत पड़ती है। हालांकि, ज्यादातर गेमर्स इन आइटम को खरीद नहीं पाते हैं, क्योंकि इन्हें अनलॉक करने के लिए अधिक डायमंड इस्तेमाल करने पड़ते हैं। ऐसे ही खिलाड़ियों के लिए गेम में रोजाना Daily Special सेक्शन को अपडेट किया जाता है। इससे गेम में मिलने वाले आइटम को कम दाम में खरीदा जा सकता है।
Free Fire Max Daily Special ऐसा सेक्शन है, जहां गेमिंग आइटम्स पर 50 प्रतिशत के डिस्काउंट पर मिलते हैं। इससे गेमर्स कैरेक्टर, बंडल, इमोट और वेपन स्किन जैसे आइटम को आधी कीमत पर खरीद सकते हैं। गेम मेकर गरेना का मानना है कि इस इवेंट को खासतौर पर गेमर्स के लिए लाया गया है। यहां से आम स्टोर के मुकाबले सभी आइटम को हाफ रेट पर अनलॉक किया जा सकता है। यदि आप भी कुछ खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां सेक्शन में मिलने वाले आइटम और उनकी कीमत बताई गई है…
यहां बताए गए स्टेप को अपनाकर ऊपर बताए गए आइटम को खरीदा जा सकता है :
1. डेली स्पेशल से कुछ भी खरीदने के लिए फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।
2. स्टोर सेक्शन पर टैप करके उसमें जाएं।
3. यहां आपको डेली स्पेशल में मौजूद आइटम दिखाई देंगे।
4.उनमें से अपनी पसंद किसी एक पर टैप करें।
5. परचेज बटन पर क्लिक करें।
6. इसके बाद आइटम अनलॉक हो जाएगा, जिसका उपयोग आप गेम में कर पाएंगे।