Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 21, 2025, 05:40 PM (IST)
Image: Garena
Free Fire MAX OB48 Advance Server जल्द लाइव होने वाला है। हर महीने लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स में एक अपडेट आता है। यह अपडेट अपना साथ नए फीचर्स और काफी कुछ लाता है। अपडटे से पहले गेम का डेवलपर Garena एडवांस सर्वर जारी करता है। कुछ चुनिंदा प्लेयर्स इस एडवांस सर्वर के जरिए अपडेट के साथ आने वाले नए फीचर्स को एक्सपीरियंस कर सकते हैं। साथ ही, प्लेयर्स सर्वर पर आ रही दिक्कतें की रिपोर्ट करके डायमंड जैसे रिवॉर्ड भी पा सकते हैं। अपकमिंग एडवांस सर्वर के लिए रजिस्ट्रेशन करने का तीरका नीचे बताया गया है। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Free Fire MAX OB48 Advance Server अगले महीने की 8 तरीख यानी 8 फरवरी, 2025 को लाइव हो सकता है। यह 20 फरवरी, 2025 तक उपलब्ध रहेगा। इसके बाद एक हफ्ते के अंदर OB48 Update रिलीज कर दिया जाएगा। एडवांस सर्वर पर खेलते समय प्लेयर्स आ रहे किसी भी बग की शिकायत कर सकते हैं। ऐसा करने पर उन्हें कई रिवॉर्ड मिलेंगे, जिसमें Diamonds यानी इन-गेम करेंसी भी शामिल है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
ध्यान रखें कि Free Fire MAX OB48 Advance Server APK Download File लिंक 8 फरवरी, 2025 को उपलब्ध होगी। आपको इसे डाउनलोड करना होगा। इसके बाद एडवांस सर्वर पर जाने के लिए आपको एक्टिवेशन कोड डालना होगा। बता दें कि एक्टिवेशन कोड रजिस्ट्रेशन करने वाले कुछ चुनिंदा यूजर्स को जारी किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू