Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 02, 2024, 10:24 AM (IST)
Free Fire MAX OB45 Update हाल में लाइव हुआ है। इस अपडेट के साथ लोकप्रिय बैटल रॉयल में कई नए फीचर्स आए हैं। गेम में नए कैरेक्टर और गन की एंट्री भी हुई है। नई गन के साथ-साथ पुराने वेपन में भी सुधार किया गया है। बदलाव के बाद अब ये गन प्लेयर्स के प्रदर्शन में सुधार करेंगी। इस आर्टिकल में आज हम OB45 Update के साथ नई गन और पुरानी गन्स में होने वाले बदलावों के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे दाम में मिल रहा शानदार Evil Slayer बंडल, अनलॉक करने का सुनहरा मौका
फ्री फायर मैक्स OB45 अपडेट के साथ गेम में कुछ गन्स और अपग्रेडेबल ऑप्शन जुड़े हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: इंतजार खत्म, जारी हुए लेटेस्ट रिडीम कोड, फ्री में करें बंपर रिवॉर्ड्स क्लेम
अपडेट के साथ Free Fire MAX में एक नई FGL-24 गन आई है। यह ग्रेनेड लॉन्चर है। इस गम की मदद से प्लेयर्स ग्लू वॉल्स के पीछे दुश्मनों का भी खात्मा कर सकती है। यह गन ग्लू वॉल को भी खत्म कर सकती है। यह गन फ्लेमेस छोड़ती है। इससे प्लेयर्स को जीतने में काफी मदद मिलेगी। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट और Mr. Bone बंडल
नई Heal Pistol-Y गन भी प्लेयर्स के काफी काम आ सकती है। इस गन का यूज करके प्लेयर्स अपने टीम वालों की HP यानी हीलिंग पावर बढ़ा सकते हैं। इस गन का यूज करने पर टीम वाले को 25 HP मिलते हैं।
फ्री फायर मैक्स की इस गन को भी प्लेयर्स का फी पसंद करेंगे, क्योंकि इसे अपग्रेड किया जा सकता है। इसकी मदद से अपने दुश्मनों को प्लेयर्स गजब डैमेज दे सकते हैं। यह गन एयरड्रॉप में मिसने वाली गन के स्टैट्स के बराबर है।