Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 27, 2023, 05:00 PM (IST)
Free Fire MAX OB34 Update लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में लाइव होने वाला है। गेम में समय-समय पर नए-नए अपडेट आने वाले हैं। नए अपडेट के साथ गेम में कई फीचर्स जोड़े जाते हैं। फैन्स के बीच OB34 Update का काफी इंतजार हो रहा है। अभी तक गेम के डेवलपर Garena ने अपकमिंग अपडेट की ऑफिशियल डेट रिवील नहीं की है। हालांकि, लीक रिपोर्ट में अपडेट की रिलीज डेट सामने आ गई है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
Free Fire MAX OB32 Update के साथ विंटर सीजन थीम को गेम में लाया गया था। इसके अलावा, हर अपडेट की तरह इसमें भी नए वेपन, कैरेक्टर और फीचर्स देखने को मिले थे। इसके बाद अब सभी प्लेयर्स की नजर आने वाले अपडेट OB34 Update पर है। गरेना जल्द इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर सकती है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
पिछले कुछ अपडेट को देखें तो डेवलपर जनवरी के अंत में अपडेट रिलीज करती है। इसके आधार पर उम्मीद की जा रही है कि Free Fire MAX OB34 Update को 24 जनवरी, 2024 को रिलीज किया जा सकता है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि उस समय क्लैश स्क्वाड मोड का रैंक सीजन खत्म होगा। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
यह अगले साल आने वाला पहला अपडेट होगा। अपडेट का स्टेबल वर्जन आने से पहले एडवांस सर्वर के जरिए टेस्टिंग की जाएगी।
अपडेट आने के दौरान रखरखाव के चलते गेम कुछ समय के लिए बंद हो जाता है। इसके लिए सटीक समय अभी पता नहीं है। अपडेट के साथ-साथ गेम में कई नए फीचर्स आने वाले हैं। साथ-साथ प्लेयर्स को एक एक एक अच्छे रिवॉर्ड भी मिलेंगे। नए अपडेट के साथ गेम में कुछ नए वेपन और कैरेक्टर भी मिलेंगे।
फ्री फायर मैक्स एडवांस सर्वर बीटा वर्जन के समान है। यह गरेना के लिए नए फीचर्स की टेस्टिंग करने के लिए उन्हें अपडेट में रोल आउट करने से दो सप्ताह पहले एक प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है।
एडवांस सर्वर के OB43 इंटीरेशन की उम्मीद 7 से 12 जनवरी के बीच की जा सकती है। रजिस्ट्रेशन कुछ दिन पहले उपलब्ध होंगे। प्लेयर्स आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जो एडवांस सर्वर तक पहुंच पाने करने के लिए जरूरी होगा।