Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 01, 2025, 10:01 AM (IST)
Free Fire Max में नए गेमिंग इवेंट Noodlicious की एंट्री हो गई है। इस खास इवेंट में बीपी रिंग टोकन क्लेम करने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, इवेंट में मुख्य रिवॉर्ड के रूप में Booyah Pass Premium Plus मिल रहा है, जिससे गेमर्स को बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के Cup Ramen बंडल, वेपन स्किन, प्रीमियम प्रोफाइल बैज और एक्सट्रा इमोट स्लॉट जैसे आइटम मिलेंगे। और पढें: Free Fire Max में Deep Aqua Bundle पाने का मौका, Daily Special से ऐसे करें Claim
फ्री फायर मैक्स का Noodlicious इवेंट अगले 6 दिन तक लाइव रहेगा। इस बीच स्पिन करके इवेंट से BP Ring Token प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके साथ ही बोयाह पास प्रीमियम प्लस को भी फ्री में क्लेम किया जा सकता है, जिसे आमतौर पर खरीदने के लिए डायमंड खर्च करने पड़ते हैं। और पढें: Free Fire Max के सबसे बेस्ट Luck Royale इवेंट, सस्ते में पाएं प्रीमियम Emote और Skin
और पढें: Garena Free Fire Max: आज के कोड से मिल रहे धांसू Rewards, पाने के लिए करें रिडीम
बोयाह पास प्रीमियम प्लस को पाने के बाद आप गेम में Cup Ramen बंडल, Slurp Slurp बंडल, Heal Sniper Steamy Ramen, Chef Umami बैकपैक, व्हीकल स्किन, एयर ड्रॉप ऐड, 1000 गोल्ड कॉइन, पेट फूड, गोल्ड रॉयल वाउचर और बॉनफायर जैसे आइटम्स को अनलॉक कर सकते हैं। इसके अलावा, आपको 4 से अधिक इमोट स्लॉट, डायमंड की खरीद पर डिस्काउंट, एलिमिनेशन अनाउंसमेंट और प्रीमियम प्रोफाइल बैज मिलेगा।
इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए गेमर्स को स्पिन करना होगा। इस इवेंट में एक बार स्पिन करने के लिए 9 डायमंड खर्च करने होंगे। वहीं, 10+1 बार स्पिन करने के लिए पूरे 90 डायमंड का उपयोग करना होगा।
आपको बता दें कि फ्री फायर मैक्स का यह एक लक रॉयल इवेंट है। इसमें स्पिन करके रिवॉर्ड जीते जा सकते हैं, जो आपकी किस्मत पर निर्भर करते हैं।